Chandigarh Mayor Elections 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्थगित, नगर निगम पहुंचे राघव चड्ढा

खबरे |

खबरे |

Chandigarh Mayor Elections 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्थगित, नगर निगम पहुंचे राघव चड्ढा
Published : Jan 18, 2024, 11:42 am IST
Updated : Jan 20, 2024, 2:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Chandigarh Mayor Election Updates
Chandigarh Mayor Election Updates

चुनाव के लिए आप और कांग्रेस ने हाथ मिला लिया है. एक मायने में इस चुनाव में I.N.D.I.A  और बीजेपी के बीच पहली टक्कर होनेवाली है.

Chandigarh Mayor Elections 2024: चंडीगढ़ में आज होने वाला चंडीगढ़ मेयर का चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. वहीं चुनाव कब होगी इस संबंध में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बता दें कि आज 11 बजे से चुनाव होने थे. 

गौरतलब है कि चुनाव के लिए आप और कांग्रेस ने हाथ मिला लिया है. एक मायने में इस चुनाव में I.N.D.I.A  और बीजेपी के बीच पहली टक्कर होनेवाली है. मेयर पद के  लिए AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार का बीजेपी के मनोज सोनकर से मुकाबला है.

इसके साथ ही सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए कांग्रेस पार्षद के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गवी और भाजपा उम्मीदवार कुलजीत सिंह संधू के बीच मुकाबला है। इसके अलावा डिप्टी मेयर के लिए कांग्रेस पार्षद निर्मला देवी और बीजेपी प्रत्याशी राजिंदर शर्मा के बीच टक्कर देखने को मिलेगी.

बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव करीब है ऐसे में चंडीगढ़ मेयर चुनाव बीजेपी और I.N.D.I.A  गठबंधन दोनों के लिए अहम है. वहीं आप के सांसद  राघव चड्ढा ने यह दावा किया है कि यह चुनाव में  I.N.D.I.A  गठबंधन जीत दर्ज करेगा और यह बीजेपी के  खिलाफ I.N.D.I.A की पहली जीत होगी. 

वहीं आज चुनाव स्थगित होने की सूचना मिलते ही राघव चड्ढा नगर निगम पहुंचे हैं।

  (For more news apart from Chandigarh Mayor Election 2024 News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM