Farmer Protest ‘Dilli Chalo’ March 2024: केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसानों की आज चौथे दौर की वार्ता, चंडीगढ़ में होगी बैठक
Farmer Protest Dilli Chalo March 2024:केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसानों की आज चौथे दौर की वार्ता, चंडीगढ़ में होगी बैठक
Published : Feb 18, 2024, 11:30 am IST
Updated : Feb 18, 2024, 11:30 am IST
SHARE ARTICLE
Farmer Protest ‘Dilli Chalo’ March 2024: Farmers' fourth round of talks with Union Ministers today, meeting to be held in Chandigarh
Farmer Protest ‘Dilli Chalo’ March 2024: Farmers' fourth round of talks with Union Ministers today, meeting to be held in Chandigarh

किसानों ने पहले भी 8 फरवरी, 12 और 15 फरवरी को सरकार के मंत्रियों के साथ बातचीत की

Farmer Protest ‘Dilli Chalo’ March 2024: आज रविवार का दिन किसानों के लिए बेहद अहम है, बता दें कि आज एमएसपी को कानूनी गारंटी देने सहित अन्य मांगों को लेकर किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ चौथे दौर की बैठक कर वार्ता होगी। इस दौरान  केंद्रीय मंत्रियों का एक पैनल ऋण माफी और फसलों के लिए एमएसपी को कानूनी गारंटी देने पर अध्यादेश लाने सहित अन्य मांगों को लेकर बातचीत करेंगे।

गौर हो की किसान नेताओं ने पहले भी 8 फरवरी, 12 फरवरी और 15 फरवरी को कई मांगों को लेकर सरकार के मंत्रियों के साथ बातचीत की, लेकिन इस दौरान सभी प्रकार की किसानों की वार्ता बेनतीजा रही। वहीं ये बैठक ऐसे समय हुई है जब हजारों किसान पंजाब-हरियाणा सीमा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर दिल्ली कूच कर रहे थे। लेकिन इस दौरान प्रशासन ने उन्हें कई तरह के हमलों के साथ रोक कर रखा, जिसमें आंसू गैस के गोले दागे गए, वहीं प्लास्टिक की गोलियां भी चलाई गई।

वहीं शनिवार को प्रदर्शनकारियों और हरियाणा सुरक्षाकर्मियों के बीच किसी टकराव की कोई खबर नहीं आई। वहीं किसान नेताओं ने प्रदर्शनकारियों से सीमाओं पर शांति बनाए रखने को कहा, जिसका असर भी देखने को मिला।

बता दें कि आज रविवार शाम 6 बजे किसान मजदूर मोर्चा सहित किसान नेताओं के साथ केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री से मुलाकात करेंगे। वहीं किसानों की मांगों को लेकर चर्चा की जाएगी।

(For more news apart from Farmer Protest ‘Dilli Chalo’ March 2024: Farmers' fourth round of talks with Union Ministers today, meeting to be held in Chandigarh News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM