Chandigarh PGI News: PGI में बनेगा देश का पहला मैडीकल म्यूजियम, देखने को मिलेगा संस्थान का इतिहास
Published : Jul 18, 2024, 11:31 am IST
Updated : Jul 18, 2024, 11:31 am IST
SHARE ARTICLE
Chandigarh PGI News country's first medical museum will be built in PGI Chandigarh news in hindi
Chandigarh PGI News country's first medical museum will be built in PGI Chandigarh news in hindi

म्यूजियम का यह प्रोजैक्ट पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सरदार प्रताप सिंह कैरों के विजन का सम्मान है.

Chandigarh PGI News : पी.जी.आई. चंडीगढ़ में जल्द ही एक ऐसा मैडीकल म्यूजियम बनने जा है है, जो मैडीकल फील्ड को समर्पित होगा। यह पहली बार होगा जब किसी मैडीकल संस्थान में म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है। पी.जी.आई. की मैडीकल फील्ड की उपलब्धियों को देखने का मौका मिलेगा। साथ ही पी.जी.आई. का इतिहास यहां दिखाया जाएगा।

म्यूजियम का यह प्रोजैक्ट पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सरदार प्रताप सिंह कैरों के विजन का सम्मान है, जिसे भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का समर्थन प्राप्त रहा। पी.जी.आई. निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कहा कि म्यूजियम का निर्माण न केवल हमारी विरासत का क्षण है, बल्कि यह भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षण है, प्रेरणा का एक स्रोत भी है। यह उन दूरदर्शी नेताओं के लिए एक वसीयतनामा है, जिन्होंने पी. जी. आई. को शिक्षा के मंदिर और शिक्षा और रिसर्च में सबसे बेहतर बनाने के लिए स्थापित किया। यह महत्वाकांक्षी पहल है, जोकि पी.जी.आई. के संस्थापकों का सम्मान करती है।

पी.जी.आई. के डिप्टी डायरैक्टर पंकज राय ने कहा कि यह मैडीकल म्यूजियम मैडीकल संस्थानों के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह पूर्व छात्रों, वर्तमान छात्रों और लोगों को पी.जी.आई. की विरासत और उपलब्धियों को जानने का मौका देगा। मैडीकल फील्ड में पी.जी.आई. का एक अलग मुकाम बनाम का यह बेहतरीन अवसर है।

पी.जी.आई. ने हाल ही में अपना 61वां स्थापना दिवस मनाया है। इस लंबे सफर को यहां दिखाया जाएगा। इसमें ऐतिहासिक मैडीकल उपकरण, महान हस्तियों द्वारा हस्ताक्षरित पुस्तके, पुरानी तस्वीरें और छह दशकों में इसके प्रतिष्ठित फैकल्टी द्वारा प्राप्त प्रतिष्ठित पुरस्कारों का संग्रह यहां होगा। यह कलाकृतियां म्यूजियम जयम के संग्रह का मुख्य हिस्सा बनेंगी, जो संस्थान के गौरवशाली अतीत से एक ठोस संबंध प्रस्तुत करेंगी। म्यूजियम के साथ-साथ, पी.जी.आई. एक कॉफी टेबल बुक भी शुरू करेगा, जो समय-समय पर प्रकाशित होगी, जिसमें संस्थान की उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। जोकि मैडीकल प्रोफेशनल्स के लिए सूचना और प्रेरणा का एक जरिया होगा। 1967 में पी.जी.आई. को पार्लियामेंट एक्ट द्वारा दर्जा मिला अटोनेमस बॉडी का, साथ ही पी.जी.आई. को इंस्टीच्यूट ऑफ नैशनल इम्पोटस घोषित कर दिया गया। पी.जी.आई. के इस सफर के कठिन लम्हों में पनपते अटूट विश्वास को यहां दिखाया जाएगा।

(For More News Apart from Chandigarh PGI News country's first medical museum will be built in PGI Chandigarh news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM