चंडीगढ़ नगर निगम का एक कर्मचारी 2 साथियों के साथ गिरफ्तार, लूटपाट की वारदातों को देता था अंजाम

खबरे |

खबरे |

चंडीगढ़ नगर निगम का एक कर्मचारी 2 साथियों के साथ गिरफ्तार, लूटपाट की वारदातों को देता था अंजाम
Published : Aug 19, 2023, 12:10 pm IST
Updated : Aug 19, 2023, 12:10 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस को जांच में पता चला है कि तीनों आरोपी नशे के आदी हैं. अपनी लत को पूरा करने के लिए ये लूट की ऐसी वारदातों को अंजाम देते थे.

चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल नगर निगम के एक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके दो साथियों को भी  गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से चोरी का ऑटो, पर्स, ऑटो चालक के कागजात और 6 अन्य दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं.

आरोपी की पहचान सेक्टर 20 निवासी दीपक (31 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके दो साथियों की पहचान अभिषेक कोहली (22 वर्ष) निवासी सेक्टर 8बी और शाहनवाज उर्फ ​​छंगू निवासी फेज-2 रामदरबार के रूप में हुई है। खुड्डा अलीशेर निवासी ऑटो चालक धीरज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 15 अगस्त की रात 8 बजे वह ऑटो चला रहा था तभी तीन लोग उसके ऑटो में आकर बैठ गए और मौलीजागरा चलने को कहा। जब ऑटो चालक उन्हें सेक्टर 29-30 लाइट प्वाइंट पर ले गया तो उन्होंने उसे ऑटो से धक्का दे दिया और उसका ऑटो लेकर भाग गए।

पुलिस को जांच में पता चला है कि तीनों आरोपी नशे के आदी हैं. अपनी लत को पूरा करने के लिए ये लूट की ऐसी वारदातों को अंजाम देते थे. इनमें दीपक नगर निगम का संविदा कर्मचारी है। अभिषेक बेरोजगार है, जबकि शाहनवाज सैलून की दुकान पर काम करता है।


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए AAP ने घोषित किया उम्मीदवार, राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को दिया टिकट

26 Feb 2025 5:54 PM

ਪੰਥਕ ਇਕੱਠ ਦੌਰਾਨ Sukhbir Singh Badal ‘ਤੇ ਵਰ੍ਹੇ Prem Singh Chandumajra Interview

20 Feb 2025 5:44 PM

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM