SC order on Chandigarh Mayor Election चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 8 अमान्य वोटों की फिर हो गिनती
SC order on Chandigarh Mayor Election चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- 8 अमान्य वोटों की फिर हो गिनती
Published : Feb 20, 2024, 3:54 pm IST
Updated : Feb 20, 2024, 3:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Supreme Court order on Chandigarh Mayor Election: 8 invalid votes should be counted again-SC
Supreme Court order on Chandigarh Mayor Election: 8 invalid votes should be counted again-SC

आठ वोटो को वैध माना जाए, इसके बाद, इन वोटो के आधार पर चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम की घोषणा कि जाए- SC

SC order on Chandigarh Mayor Election:सुप्रीम कोर्ट में आज हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव की सुनवाई के दौरान आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत प्राप्त हुई है, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इस बात पर ध्यान दिया कि सभी अमान्य आठ मतपत्रों में आप मेयर उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में वोट पड़े हैं। ऐसे सुप्रीम कोर्ट की और से ये निर्देश दिया गया है कि मतदान के वोटों की दोबारा गिनती की जाएगी और इन आठ वोटो को वैध माना जाए। इसके बाद, इन वोटो के आधार पर चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम की घोषणा कि जाए।

ऐसे में चंडीगढ़ भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है। गौर हो की भारतीय जनता पार्टी के मनोज सोनकर ने मेयर पद पर अपने प्रतिद्वंद्वी को 12 वोटों के मुकाबले 16 वोट पाकर कुलदीप कुमार को हरा दिया। वहीं इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद सोनकर ने इस्तीफा दे दिया, जबकि इस दौरान आप के तीन पार्षद भी भाजपा में शामिल हो गए।

रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह की खिंचाई करते हुए सीजेआई ने वकीलों को मतपत्र दिखाए और देखा कि सभी आठों को आप के पार्षद कुलदीप कुमार के लिए मोहर मिली थी और वोट उनके लिए डाले गए थे। "रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह क्या करते हैं, वह एक लाइन डालते हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्होंने लाइनें इसलिए लगाईं क्योंकि मतपत्र विकृत हो गए थे। मतपत्र कहां विकृत है?"

मसीह पर अवैध घोषित किए गए आठ मतपत्रों को विकृत करने का आरोप लगाया गया है। इससे पहले, रिटर्निंग ऑफिसर ने आठ मतपत्रों पर एक्स निशान लगाने की बात स्वीकार की थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे मिश्रित न हों।

खैर चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट की और से अब यह निर्देश दिया गया है कि मतदान के वोटों की दोबारा गिनती की जाए और इन आठ वोटो को वैध माना जाए। बहरहाल इस मामले में क्या आप और कांग्रेस की जीत होगी ये तो इस मामले में आगे की कार्यवाही के बाद ही तय होगा। 

(For more news apart from Supreme Court order on Chandigarh Mayor Election: 8 invalid votes should be counted again-SC news in hindi, discussion on farmers' issues News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM