Chandigarh news: चंडीगढ़ सेक्टर 16 की सड़क हुई वन-वे, बिना जानकारी के लोग परेशान

खबरे |

खबरे |

Chandigarh news: चंडीगढ़ सेक्टर 16 की सड़क हुई वन-वे, बिना जानकारी के लोग परेशान
Published : Mar 23, 2024, 12:31 pm IST
Updated : Mar 23, 2024, 12:31 pm IST
SHARE ARTICLE
 Chandigarh Sector 16 road becomes one-way news in hindi
Chandigarh Sector 16 road becomes one-way news in hindi

बैरिकेड्स के कारण लोगों को दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। 

Chandigarh news in hindi: चंडीगढ़ के सेक्टर 16 में लगभग आधा किलोमीटर की सड़क को पुलिस ने सुबह और शाम के समय वन-वे कर दिया है। वीआईपी, पुलिस अधिकारियों, नौकरशाहों आदि की आवाजाही के कारण यह निर्णय लिया गया है। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स के कारण लोगों को दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक सड़क का इस्तेमाल करने वाले लोगों को एक रास्ते से दूसरे रास्ते पर जाने में परेशानी हो रही है। वहीं इस दौरान सुबह-शाम ऑफिस आने-जाने के लिए इस सड़क का इस्तेमाल करने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है

वहीं सेक्टर 16 निवासी ने कहा कि वह इस संबंध में पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगी। ऐसे में सड़क को आम जनता के लिए बंद नहीं किया जाना चाहिए।

वहीं सेक्टर 23 निवासी ने भी इसको लेकर नाराजगी जाहिर की, उन्होंने कहा कि वे सुबह-शाम काम पर जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस के इस फैसले के बाद उन्हें दूसरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। इस वजह से वे समय पर अपने गंतव्य तक भी नहीं पहुंच पाते।

खैर लोगों की नाराजगी के बाद अब देखना होगा की प्रशासन इसको लेकर क्या कुछ फैसला लेता है।

 (For more news apart from  Chandigarh Sector 16 road becomes one-way News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM