Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन, 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन, 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

By : DISHANT

Published : Feb 24, 2024, 5:07 pm IST
Updated : Feb 24, 2024, 5:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Lok Sabha Elections 2024: Alliance between Congress and Aam Aadmi Party, Congress will contest on 9 seats
Lok Sabha Elections 2024: Alliance between Congress and Aam Aadmi Party, Congress will contest on 9 seats

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं आम आदमी पार्टी सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पहले से ही सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। INDIA गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया। बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। यहां कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक सीट दी गई है। आप कुरुक्षेत्र सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

वहीं मीडिया को दिए गए बयान में INDIA गठबंधन सीट बंटवारे पर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पार्टी ने जो फैसला किया, वह ठीक है। हरियाणा में एक सीट AAP पार्टी को मिली है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक साथ होकर मजबूती से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। वहीं इससे दोनों ही पार्टियों को फायदा होगा, वहीं देश को भी फायदा होगा।

बता दें कि हरियाणा में होने वाले लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा-जेजेपी गठबंधन को मात देने के लिए प्रदेश में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। ऐसे में देखने अहम होगा की क्या आने वाले चुनावों में दोनों पार्टियों को इससे फायदा होगा, या भाजपा का विकास इसपर भारी पड़ेगा।

(For more news apart from Lok Sabha Elections 2024: Alliance between Congress and Aam Aadmi Party, Congress will contest on 9 seats News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Haryana, Ambala

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

बादलों ने कुर्सी के लिए अकाल तख्त के मान को ठेस पहुंचाई - Malwinder Mali | Interview

07 Apr 2025 5:29 PM

Police को देख 50 मीटर दूर से ही भागने लगी नशे के साथ पकड़ी गई महिला हवलदार

07 Apr 2025 5:20 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला कोर्ट में पेश, पुलिस ने रिमांड पर लिया, क्या होगी बुलडोजर कार्रवाई?

06 Apr 2025 6:18 PM

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM