बलात्कारी राम रहीम की बेटी हनीप्रीत फंसी विवादों में, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

खबरे |

खबरे |

बलात्कारी राम रहीम की बेटी हनीप्रीत फंसी विवादों में, मामला पहुंचा हाईकोर्ट
Published : Aug 25, 2023, 2:22 pm IST
Updated : Aug 25, 2023, 2:22 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

हनीप्रीत से जुड़ा यह विवाद डेरे में बनाई जा रही उसकी रिहायश को लेकर खड़ा हुआ है।

चंडीगढ़ - रेपिस्ट राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत एक बार फिर विवादों में घिर गई है। हनीप्रीत से जुड़ा यह विवाद डेरे में बनाई जा रही उसकी रिहायश को लेकर खड़ा हुआ है।  इस संबंध में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महावीर एन्क्लेव निवासी 50 वर्षीय संजय झा ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है.

दरअसल,  राम रहीम के रिहायश को तोड़कर डेरा में कलश के आकार का  नया भवन बनाया जा रहा है. हनीप्रीत इसी बिल्डिंग में रहेंगी, लेकिन बिल्डिंग का आकार कलश जैसा होने के कारण मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है. दायर याचिका के मुताबिक कलश आकार की इमारत बनाने का मकसद हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है. हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, पवित्र कलश को सभी देवी-देवताओं का आध्यात्मिक निवास माना जाता है।

याचिका में कहा गया है कि कलश पवित्रता का प्रतीक है लेकिन डेरा प्रमुख राम रहीम पर बलात्कार और हत्या का आरोप है. ऐसे में डेरा सिरसा में कलश के रूप में भवन बनाना उचित नहीं है। याचिका में ऐसे बदलावों को सबूतों को नष्ट करना भी बताया गया है, क्योंकि पुरानी इमारत अगस्त 2017 की पंचकुला हिंसा के साजिशकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर का हिस्सा है। पंचकुला की सीबीआई अदालत द्वारा डेरा प्रमुख राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हिंसा भड़क थी।

आरोप है कि डेरा प्रमुख के ट्रस्ट बोर्ड की चेयरमैन हनीप्रीत उर्फ ​​प्रियंका तनेजा ने अपने रहने के लिए नई बिल्डिंग बनवाई है. याचिका में कलश आकार के अवैध और विवादास्पद निर्माण को रोकने की मांग की गई है।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM