Chandigarh Bribe News: रिश्वत लेने के मामले में सब-इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी बर्खास्त

खबरे |

खबरे |

Chandigarh Bribe News: रिश्वत लेने के मामले में सब-इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी बर्खास्त
Published : May 26, 2024, 4:25 pm IST
Updated : May 26, 2024, 4:25 pm IST
SHARE ARTICLE
3 policemen including SI dismissed for taking bribe news in hindi
3 policemen including SI dismissed for taking bribe news in hindi

विभाग की जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर ए.एस.आई. बर्खास्त कर दिया गया।

Chandigarh Bribe News In Hindi: चंडीगढ़ में रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने एक सब-इंस्पेक्टर समेत 2 एएसआई को बर्खास्त कर दिया है। जिसमें सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, एएसआई हरमीत सिंह, एएसआई परमजीत सिंह शामिल हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले एक मामले में समय पर चालान जमा नहीं करने पर क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह को लाइन हाजिर और सब इंस्पेक्टर समर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था।

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में 1 जून को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

सीबीआई ने रिश्वत लेते पकड़ा

अप्रैल माह में सेक्टर 17 थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह और पीओ सेल में तैनात हरमीत सिंह हर्षवर्द्धन को रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने रंगे हाथ पकड़ा था। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की ओर से दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई थी। जिसके बाद पुलिस विभाग ने जांच पूरी होने के बाद दोनों को बर्खास्त कर दिया।

11 माह से अनुपस्थित 

एएसआई परमजीत सिंह सेक्टर 34 थाने में तैनात थे लेकिन 18 जुलाई 2023 से अनुपस्थित थे। इसके बाद कार्रवाई हुई और उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गयी। विभाग की जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर ए.एस.आई. बर्खास्त कर दिया गया।

(For more news apart from 3 policemen including SI dismissed for taking bribe News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM