यौन उत्पीड़न मामला: पूर्व मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला के फोन रिकॉर्ड बरामद

खबरे |

खबरे |

यौन उत्पीड़न मामला: पूर्व मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला के फोन रिकॉर्ड बरामद
Published : Jul 27, 2023, 4:21 pm IST
Updated : Jul 27, 2023, 4:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Former Haryana Sports Minister Sandeep Singh
Former Haryana Sports Minister Sandeep Singh

अब एस.आई.टी टीम इस केस की चार्जशीट तैयार करने में जुटी गई है.

चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप मामले में नया मोड़ आ गया है. चंडीगढ़ पुलिस ने जूनियर महिला कोच का फोन डेटा रिकवर कर लिया है. पुलिस को फोन से चैट रिकॉर्ड मिले, जिसके आधार पर एस.आई.टी. ने मंत्री संदीप सिंह और जूनियर महिला कोच से पूछताछ की है। मोबाइल डेटा में कुछ नए नाम भी सामने आए हैं, ये वो लोग हैं जिनका नाम जूनियर महिला कोच ने पुलिस पूछताछ के दौरान लिया था.

चंडीगढ़ पुलिस के एसआईटी ने भी इन लोगों को सेक्टर-26 थाने में भी बुलाया है और कई सवालों के जवाब भी मांगे हैं. इस पूरे विवाद में चंडीगढ़ एस.आई.टी. टीम ने पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह और जूनियर महिला कोच के मोबाइल फोन जब्त कर लिए थे. चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल टीम संदीप सिंह के 2 मोबाइल फोन की जांच कर रही थी. महिला कोच ने संदीप सिंह पर कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चैट करने का आरोप लगाया है. टीम ने इस चैट को रिकवर कर लिया है और मामले की जांच की है.

चंडीगढ़ पुलिस इस मामले में अब और देरी नहीं करना चाहती. इसलिए पुलिस ने सभी पहलुओं की जांच के बाद विस्तृत आरोप पत्र तैयार किया है. चंडीगढ़ पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब एस.आई.टी टीम इस केस की चार्जशीट तैयार करने में जुटी हुई है. सूत्रों की मानें तो पुलिस 7 से 10 दिनों के अंदर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर देगी. आपको बता दें कि पुलिस के लिए केस दर्ज होने के 90 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल करना जरूरी है.
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM