Chandigarh Mayor Kuldeep Kumar News: नवनियुक्त मेयर कुलदीप कुमार ने संभाला अपना कार्यभार

खबरे |

खबरे |

Chandigarh Mayor Kuldeep Kumar News: नवनियुक्त मेयर कुलदीप कुमार ने संभाला अपना कार्यभार
Published : Feb 28, 2024, 11:43 am IST
Updated : Feb 28, 2024, 12:03 pm IST
SHARE ARTICLE
AAP's Kuldeep Kumar takes charge as Chandigarh mayor News In Hindi
AAP's Kuldeep Kumar takes charge as Chandigarh mayor News In Hindi

पदभार संभालते हुए उन्होंने कहा, "मुझे न्यायपालिका से उम्मीद थी कि हमें इंसाफ मिलेगा।

Kuldeep Kumar takes charge as Chandigarh mayor News In Hindi: चंडीगढ़ के नवनियुक्त मेयर कुलदीप कुमार ने आज चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय में अपना कार्यभार संभाला।  उनके स्वागत के लिए नगर निगम में रेड कारपेट बिछाया गया था.

पदभार संभालते हुए उन्होंने कहा, "मुझे न्यायपालिका से उम्मीद थी कि हमें इंसाफ मिलेगा। जैसे ही मेरी अधिकारियों के साथ बैठक होती है, उसी के तहत रोडमैप पर काम करेंगे।"

गौरतलब है कि पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को आदेश दिया था कि कुलदीप 28 फरवरी को सुबह 10 बजे अपना पद संभालेंगे जबकि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन 28 और 29 फरवरी को दाखिल किए जाएंगे. दोनों पदों के लिए 4 मार्च को चुनाव कराया जा सकता है।

Who is Chandigarh Mayor Kuldeep Kumar? जानें कौन है चंडीगढ़ के नए मेयर कुलदीप कुमार? जिसने पलटा BJP का पासा

मंगलवार को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर करीब 3 घंटे की बहस के बाद हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की सहमति से विवाद का निपटारा कर दिया. डीसी ने हाईकोर्ट में नया चुनाव कार्यक्रम पेश करते हुए कहा कि दोनों पदों के लिए नए सिरे से चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

(For more news apart from AAP's Kuldeep Kumar takes charge as Chandigarh mayor News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM