
फिलहाल राज्य में ठंड सिर्फ सुबह और शाम तो महसूस हो रहा है.
Punjab- Haryana February 2024 Weather report : पंजाब में फिलहाल मौसम साफ है । वहीं राज्य में 1 मार्च से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे ठंड भी बढ़ेगी. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. 1 मार्च से 3 मार्च तक प्रदेश में कई जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
बात अगर राज्य में फरवरी महीने में मौसम के हाल की करें तो महीने की शुरुआत ठंड से हुई थी फिर धीरे-धीरे यह कम हुई . फिलहाल राज्य में ठंड सिर्फ सुबह और शाम तो महसूस हो रहा है. वहीं फरवरी में राज्य में बारिश की बात करें तो फरवरी 2024 में पंजाब में 15.4 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 43% कम है. वहीं फरवरी माह में पंजाब में सामान्य वर्षा 27.1 मिमी है।
photo
वहीं बात अगर इससे सटे चंडीगढ़ की करें तो यहां भी ठंड का हाल एक जैसा ही रहा है. वहीं अगर चंडीगढ़ में फरवरी 2024 में बारिश की बात करें तो फरवरी 2024 में चंडीगढ़ में 57.2 मिमी बारिश हुई जो 73% है. चंडीगढ़ में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है.
photo
वहीं बात अगर पंजाब के परोसी राज्य हरियाणा की करें तो मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही हरियाणा में मौसम बदलेगा। वहीं इस दौरान कई जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। जानकारी के मुताबिक 01 मार्च 2024 से पश्चिमी विक्षोभ से चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिसकी तीव्रता 02 मार्च को चरम पर रहने की संभावना है।
हरियाणा में फरवरी महीने में 15.2 मिमी वर्षा हुई जो कि सामान्य वर्षा 12% कम है. इस महीने में हरियाणा में सामान्य वर्षा फरवरी 17.3 मिमी है.
photo