Chandigarh Water News: मेयर ने होम सेक्रेटरी को लिखा पत्र, क्या चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से महंगा होगा पानी?

खबरे |

खबरे |

Chandigarh Water News: मेयर ने होम सेक्रेटरी को लिखा पत्र, क्या चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से महंगा होगा पानी?

By : DISHANT

Published : Mar 29, 2024, 1:57 pm IST
Updated : Mar 29, 2024, 1:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Mayor wrote a letter to the Home Secretary, water expensive in Chandigarh from April 1
Mayor wrote a letter to the Home Secretary, water expensive in Chandigarh from April 1

मेयर कुलदीप कुमार ने प्रशासन को पत्र लिखकर जल शुल्क में 5% की बढ़ोतरी न करने को लेकर मांग की है।

Chandigarh Water News in hindi: चंडीगढ़ शहर में एक अप्रैल से पानी के दाम पांच फीसदी बढ़ा दिए जाएंगे। जानाकारी के मुताबिक इसको लेकर प्रशासन 1 अप्रैल से 5 प्रतिशत वॉटर टैरिफ बढ़ाने वाली है। जिसको लेकर अब आप पार्टी के मेयर कुलदीप कुमार ने प्रशासन को पत्र लिखकर ऐसा न करने को लेकर मांग की है।

मेयर ने लिखा पत्रमेयर ने लिखा पत्र

बता दें कि इस दौरान सामने आए एक पत्र में चंडीगढ़ मेयर कुलदीप कुमार ने होम सेक्रेटरी नितिन यादव को पत्र लिखकर मामले में संज्ञान लेने को कहा है। गौर हो कि नगर निगम ने आगामी वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए जल टैरिफ में 160 करोड़ रुपये राजस्व का अनुमान लगाया है। बता दें कि बीते दिनों नगर निगम सदन में 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने का एजेंडा पास भी किया गया था। जिस पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित काफी नाराज हो गए थे। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि मुफ्त पानी देने के लिए उनके पास पूरा प्लान है।

इस पूरी बैठक पर अपने पत्र में चर्चा करते हुए मेयर कुलदीप कुमार ने प्रशासन को ध्यान देने की बात कही है। वहीं उन्होंने पत्र में मांग की है कि, 1 अप्रैल, 2024 से जल शुल्क में 5% की बढ़ोतरी पर तत्काल रोक लगाई जाए और 11.3.2024 को हुई बैठक में जनरल हाउस द्वारा पारित प्रस्ताव पर जनहित में निवासियों को मुफ्त 20,000 लीटर पानी उपलब्ध कराने पर विचार किया जाए।

खैर अब इस मामले में मेयर कुलदीप कुमार ने होम सेक्रेटरी नितिन यादव को पत्र लिखने के बाद अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन आगे क्या कुछ फैसला लेता है।

(For more news apart from Mayor wrote a letter to the Home Secretary news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM