Chandigarh news: चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, शहर में 15 टीमों का गठन

खबरे |

खबरे |

Chandigarh news: चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, शहर में 15 टीमों का गठन

By : DISHANT

Published : Mar 29, 2024, 1:14 pm IST
Updated : Mar 29, 2024, 1:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Preparations for Lok Sabha elections begin in Chandigarh news in hindi
Preparations for Lok Sabha elections begin in Chandigarh news in hindi

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने के लिए चंडीगढ़ शहर में 15 टीमों का गठन किया गया है।

Chandigarh Lok Sabha elections news in hindi: चंडीगढ़ में चुनाव का रंग चढ़ता नजर आने लगा है। हालांकि अभी तक किस पार्टी से कौन चुनाव लड़ेगा इसका खुलासा नही हुआ है। लेकिन शहर में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो शोरो से शुरू हो गई है। पुलिस और प्रशासन अपनी तैयारी में जुट गए हैं।

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने के लिए चंडीगढ़ शहर में 15 टीमों का गठन किया गया है। जो शहर में निगरानी करेंगी, ये टीम पांच डीएसपी के मार्गदर्शन में काम कर रही हैं। ताकि चुनाव के दौरान शहर में कही भी आदर्श आचार संहिता को उल्लंघन न हो।

जानकारी के मुताबिक शहर में ये टीमें 8-8 घंटे की शिफ्ट में 24 घंटे काम करेंगी। वहीं शहर में होने वाले सभी कार्यक्रमों और घटनाओं पर ये टीमें नजर रख रही है। इन टीमों के अलावा पुलिस थानों में तैनात कर्मचारी भी आदर्श आचार संहिता को उल्लंघन न हो इसको लेकर पूरी तरह से निगरानी रखेंगे।

हालांकि अभी तक सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, लेकिन शहर में चुनाव को लेकर सभी प्रकार की पुलिस की और से तैयारियां की जानी शुरू हो गई है।

आचार संहिता के दौरान लागू होंगे ये प्रतिबंध

  1. सार्वजनिक धन का इस्तेमाल, किसी विशेष राजनीतिक दल या नेता को फायदा पहुंचाने वाले काम के लिए नहीं किया जा सकता।
  2. किसी भी तरह की सरकारी घोषणा, लोकार्पण और शिलान्यास नहीं किया जा सकता।
  3. किसी भी चुनावी रैली में धर्म या जाति के नाम पर वोट नहीं मांगे जाएंगे।
  4. सरकारी गाड़ी या सरकारी बंगले का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता।
  5. किसी भी राजनीतिक दल, प्रत्याशी, राजनेता या समर्थकों को रैली करने से पहले पुलिस से अनुमति लेनी होगी।

गौर हो कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की उल्लंघना न हो इसको लेकर पुलिस ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है। ताकि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, कही पर हुई उल्लंघना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई की जा सके।

(For more news apart from Preparations for Lok Sabha elections begin in Chandigarh news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM