Chandigarh Rain Update News: चंडीगढ़ के तापमान में मामूली गिरावट, आज बादल छाए रहने की संभावना

खबरे |

खबरे |

Chandigarh Rain Update News: चंडीगढ़ के तापमान में मामूली गिरावट, आज बादल छाए रहने की संभावना
Published : May 31, 2024, 12:09 pm IST
Updated : May 31, 2024, 12:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Chandigarh temperature Slight drop, cloudy weather today News in hindi
Chandigarh temperature Slight drop, cloudy weather today News in hindi

मौसम विभाग ने आज शहर में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

Chandigarh Rain Update News In Hindi: पिछले दिनों के मुकाबले आज चंडीगढ़ के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में तापमान में करीब 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।मौसम विभाग ने आज शहर में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

कल 1 जून को भी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन फिर भी मौसम विभाग ने 2 जून तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

शहर में बढ़ी बिजली की मांग

गौर हो कि इस बार शहर में बिजली की मांग पहले के मुकाबले बढ़ गई है। गुरुवार को बिजली की मांग 431 मेगावाट तक पहुंच गयी थी। मंगलवार को बिजली की मांग 424 मेगावाट थी। इस वर्ष अब तक की सबसे अधिक मांग 22 मई को 425 मेगावाट तक पहुंच गयी है। 2019 में सबसे ज्यादा बिजली खपत 431 मेगावाट दर्ज की गई।

गौर हो कि अगर शहर में बारिश नहीं हुई तो बिजली की खपत बढ़ सकती है। जिससे विभाग को और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मरों में खराबी की संख्या बढ़ती जा रही है।

दिन के तापमान में जहां एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। शहर का न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जो पिछले 24 घंटे में करीब 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक कल 1 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसी तरह 2 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

(For more news apart from Chandigarh rain update news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM