LPG Price : मजदूर दिवस पर केंद्र सरकार ने लोगों को दी महंगाई से राहत, LPG सिलेंडर की कीमत में आई गिरावट

खबरे |

खबरे |

LPG Price : मजदूर दिवस पर केंद्र सरकार ने लोगों को दी महंगाई से राहत, LPG सिलेंडर की कीमत में आई गिरावट
Published : May 1, 2023, 10:42 am IST
Updated : May 1, 2023, 10:42 am IST
SHARE ARTICLE
LPG Price
LPG Price

एलपीजी सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) में गिरावट केवल कॉमर्शियल सिलेंडर में हुई है.

नई दिल्ली: 1 मई 2023 यानी मजदूर दिवस पर सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी कटौती की है. कई शहरों में गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है. एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price ) 171 रुपये सस्ता हो गया है. नए रेट आज यानी सोमवार से ही लागू हो गए हैं. बता दें कि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में यह कटौती की गई है। इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1,856.50 रुपये रह गई है। इसमें 171.50 रुपये की कमी की गई है। 

यहां मुख्य बात यह है कि एलपीजी सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) में गिरावट केवल कॉमर्शियल सिलेंडर में हुई है.14.2 किलों वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर अब भी आपको पुराने दाम पर ही मिलेगा।

चारों महानगरों में 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव-

  • दिल्ली/Delhi –1856.50 रुपये प्रति सिलेंडर 
  • मुंबई/Mumbai –1808.50 रुपये प्रति सिलेंडर 
  • कोलकाता/Kolkata –1960.50 रुपये प्रति सिलेंडर 
  • चेन्नई/Chennai –2021.50 रुपये प्रति सिलेंडर 


आपको बता दें कि 01 अप्रैल 2023 को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई थी। इसके बाद 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2028 रुपये, कोलकाता में 2132 रुपये, मुंबई में 1980 रुपये और चेन्नई में 2192.50 रुपये हो गई थी. इससे पहले एक मार्च 2023 को व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2119.50 रुपये, कोलकाता में 2221.50 रुपये, मुंबई में 2071.50 रुपये और चेन्नई में 2268 रुपये थी।
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM