Parliament Budget Session: लोकसभा में गतिरोध बरकरार,कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित
Parliament Budget Session: लोकसभा में गतिरोध बरकरार,कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित
Published : Feb 6, 2026, 5:09 pm IST
Updated : Feb 6, 2026, 5:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Lok Sabha Proceedings Adjourned Until Monday Due to Disruptions
Lok Sabha Proceedings Adjourned Until Monday Due to Disruptions

लोकसभा में बजट सत्र के 8वें दिन भी हंगामे का सिलसिला जारी रहा।

Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings: विपक्षी दलों के लगातार हंगामे के चलते शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक और बाद में पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। अब सदन की अगली कार्यवाही सोमवार, 9 फरवरी को सुबह 11 बजे से पुनः शुरू होगी।

सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होते ही प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी और हाथों में प्लेक्कार्ड लेकर सदन के बीचोंबीच आ गए। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि बजट सत्र के दौरान अब तक सदन 19 घंटे 13 मिनट हंगामे में व्यतीत हो चुके हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा- ‘ऐसे सदन को चलाना असंभव है’

अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नकाल सभी सदस्यों के लिए निर्धारित समय होता है और जनता ने सांसदों को संवाद और चर्चा के लिए भेजा है, न कि प्लेक्कार्ड और नारेबाजी के लिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यवस्थित रूप से गतिरोध पैदा करके सदन की मर्यादा को तोड़ता है, तो ऐसे सदन को चलाना असंभव हो जाएगा।

अध्यक्ष के बार-बार आग्रह के बावजूद हंगामा नहीं थमने पर सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। दोपहर में कार्यवाही पुनः शुरू होने पर भी विपक्ष का शोर-शराबा जारी रहा। पीठासीन सदस्य कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी ने बताया कि स्थगन प्रस्ताव की किसी भी सूचना को अध्यक्ष ने अनुमति नहीं दी है।

नारेबाजी के बीच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा सहित कई मंत्रियों ने सभा पटल पर प्रस्ताव प्रस्तुत किए। पीठासीन अधिकारी ने विपक्षी सदस्यों से अपील की कि बजट पर चर्चा के दौरान वे अपने सभी विषय उठा सकते हैं, लेकिन कार्यवाही में बाधा न डालें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सदन में प्लेकार्ड लाना नियमों के खिलाफ है।

लगातार व्यवधान के कारण लोकसभा की कार्यवाही अंततः सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। उल्लेखनीय है कि संसद के बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा, जबकि दूसरे चरण की शुरुआत 9 मार्च से होगी और यह 2 अप्रैल तक चलेगा।

(For more news apart from Lok Sabha Proceedings Adjourned Until Monday Due to Disruptions news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM