शाहबाद डेयरी हत्याकांड: अदालत ने आरोपी साहिल के विरूद्ध आरोपपत्र का लिया संज्ञान

खबरे |

खबरे |

शाहबाद डेयरी हत्याकांड: अदालत ने आरोपी साहिल के विरूद्ध आरोपपत्र का लिया संज्ञान
Published : Jul 1, 2023, 6:36 pm IST
Updated : Jul 1, 2023, 6:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Shahbad Dairy Massacre
Shahbad Dairy Massacre

पुलिस ने कहा था कि लड़की के शरीर और चेहरे पर चाकू के जख्म के कई निशान थे।

New Delhi: दिल्ली की एक अदालत ने 28 मई को शाहबाद डेयरी इलाके में दिनदहाड़े चाकू से वार कर 16 साल की एक किशोरी की हत्या करने के आरोपी साहिल खान के विरूद्ध दिल्ली पुलिस द्वारा दाखिल आरोपपत्र का शनिवार को संज्ञान लिया।  पोक्सो अदालत की पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ऋचा गुसाई सोलंकी ने 640 पन्नों के आरोपपत्र का संज्ञान लिया और आगे की सुनवाई के हेतु इस मामले को 20 जुलाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।आरोपपत्र में कहा गया है कि आरोपी ने साजिशन यह हत्या की।.

साहिल खान को भादंसं की धाराओं 302 (हत्या), 354 (यौन उत्पीड़न) और 509 (महिला का शील भंग करने के इरादे किये गये इशारे) तथा हथियार कानून के प्रावधानों के तहत आरोपी बनाया गया है।

यह भयावह हत्या सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गयी थी। उसमें नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति ने लड़की पर चाकू से 20 बार वार किया और वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे (लड़की को) बचाने की कोई कोशिश नहीं की।

पुलिस ने कहा था कि लड़की के शरीर और चेहरे पर चाकू के जख्म के कई निशान थे।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ऋचा के सामने 27 जून को अंतिम रिपोर्ट दाखिल की गयी थी। साहिल पर बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पोक्स)की धारा 12 तथा अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न रोकथाम की संबंधित धाराएं भी लगायी गयी हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM

नशे को बेचकर बनाए गए घरों को ताश के पत्तों की तरह ढ़ाह रहा प्रशासन | Khanna Bulldozer Action

06 Mar 2025 5:48 PM

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM

Online Cricket App के जरिए युवक से ₹2 करोड़ की ठगी! पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

05 Mar 2025 5:38 PM

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM