CM Arvind Kejriwal : सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान में शामिल दिल्ली के ‘रैट-होल माइनर्स’ से मिले सीएम केजरीवाल

खबरे |

खबरे |

CM Arvind Kejriwal : सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान में शामिल दिल्ली के ‘रैट-होल माइनर्स’ से मिले सीएम केजरीवाल
Published : Dec 1, 2023, 6:49 pm IST
Updated : Dec 1, 2023, 6:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister Kejriwal met the 'rat-hole miners' of Delhi involved in the Silkyara tunnel rescue operation.
Chief Minister Kejriwal met the 'rat-hole miners' of Delhi involved in the Silkyara tunnel rescue operation.

रैट-होल खनन में श्रमिकों के प्रवेश और कोयला निकालने के लिए आमतौर पर 3-4 फीट गहरी संकीर्ण सुरंगों की खुदाई की जाती है।

CM Arvind Kejriwal  News : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उन ‘रैट-होल’ खनिकों से मुलाकात की जिन्होंने सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के बचाव अभियान में भाग लिया था। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उत्तराखंड में सुरंग का एक हिस्सा ढहने से मजदूर उसमें फंस गए। 17 दिनों तक कई एजेंसियों की मदद से चलाए गए बचाव अभियान के बाद मंगलवार को उन्हें बचाया गया। मलबे को साफ करते समय एक अमेरिकी ऑगर मशीन के सामने बाधा आने के बाद 'ड्रिलिंग' करने के लिए ‘रैट-होल’ खनन विशेषज्ञों के 12 सदस्यीय दल को बुलाया गया था।

अधिकारियों के मुताबिक, उनमें से कुछ दिल्ली जल बोर्ड के लिए सीवर लाइनें और पाइपलाइन बिछाने में शामिल हैं। उन्होंने बताया, “केजरीवाल ने दिल्ली के खनिकों से मुलाकात की। बैठक के दौरान जल मंत्री आतिशी और शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मौजूद रहे। खनिक बृहस्पतिवार को उत्तराखंड से लौटे।”

रैट-होल खनन में श्रमिकों के प्रवेश और कोयला निकालने के लिए आमतौर पर 3-4 फीट गहरी संकीर्ण सुरंगों की खुदाई की जाती है। क्षैतिज सुरंगों को अक्सर “चूहे का बिल” (रैट होल) कहा जाता है, क्योंकि प्रत्येक सुरंग लगभग एक व्यक्ति के प्रवेश के लिए ही उपयुक्त होती है।  उत्तराखंड की सिलक्यारा सुंरग में बचाव अभियान के तहत क्षैतिज खनन के लिए ‘ट्रेंचलेस इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘नवयुग इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा 12 (रैट होल) विशेषज्ञों को बुलाया गया था। (pti)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM