सिगरेट से जलाया नाबालिग का गाल, मामला दर्ज : पुलिस

खबरे |

खबरे |

सिगरेट से जलाया नाबालिग का गाल, मामला दर्ज : पुलिस
Published : Mar 3, 2023, 6:56 pm IST
Updated : Mar 3, 2023, 6:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Minor's cheek burnt with cigarette, case registered: Police
Minor's cheek burnt with cigarette, case registered: Police

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को 28 फरवरी को दी गई।

New Delhi: दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में सात साल के एक बच्चे ने आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई ने उसका गाल सिगरेट से जला दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को 28 फरवरी को दी गई। उन्होंने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि लड़के के माता-पिता तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, इसलिए बच्चा अदालत के आदेश के अनुसार वैकल्पिक रूप से अपने माता और पिता के साथ तीन-तीन महीने की अवधि के लिए रहता है।

पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच कराने के बाद, लड़के से पूछताछ की गई और उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जिसने बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी मां को सौंप दी। दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) चंदन चौधरी ने बताया कि लड़के ने अपने बयान में कहा कि घटना तब हुई जब वह अपने पिता, चाची और 26 वर्षीय चचेरे भाई के साथ रह रहा था।

डीसीपी ने बताया कि उसने आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई ने 29 दिसंबर, 2022 को सैनिक फार्म के अनुपम गार्डन स्थित उसके पिता के घर में सिगरेट से उसका गाल जला दिया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM