दिल्ली महिला आयोग ने कॉलेज में यौन उत्पीड़न के आरोपों की शुरू की जांच

खबरे |

खबरे |

दिल्ली महिला आयोग ने कॉलेज में यौन उत्पीड़न के आरोपों की शुरू की जांच
Published : Apr 3, 2023, 11:27 am IST
Updated : Apr 3, 2023, 11:27 am IST
SHARE ARTICLE
Delhi Commission for Women initiates probe into allegations of sexual harassment in college
Delhi Commission for Women initiates probe into allegations of sexual harassment in college

महिला आयोग ने कहा, ‘‘यह जांच सभी मुद्दों पर है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था बनाई जा सके।’

New Delhi:  दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ (आईपी) महिला कॉलेज में यौन उत्पीड़न के दावों के बाद दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने सोमवार को कहा कि उसने कॉलेज में सांस्कृतिक आयोजन के दौरान महिलाओं के प्रति अनुचित व्यवहार के आरोपों के संबंध में जांच शुरू की है। महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों को समन जारी कर आयोग के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है। साथ ही आयोग ने भविष्य में इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति पर रोक सुनिश्चित करने के लिए उनके द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा उठाए गए कदमों का ब्योरा भी मांगा है।

महिला आयोग ने कहा, ‘‘यह जांच सभी मुद्दों पर है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था बनाई जा सके।’’ इससे पहले डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस और आईपी कॉलेज को नोटिस जारी कर उत्पीड़न के विशिष्ट मामले में जांच करने को कहा था।

दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज की छात्राओं ने आरोप लगाया कि पिछले सप्ताह कॉलेज में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग संस्थान की दीवार पर चढ़ गए और ‘‘कई छात्राओं को परेशान किया।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM

ਭੱਜ ਕੇ Marriage ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਲੇ ਜੋੜਿਆਂ ਨੂੰ HighCourt ਦਾ ਜਵਾਬ,ਪਹਿਲਾ Police ਕੋਲ ਜਾਓ ਸਿੱਧਾ ਨਹੀਂ ਆ ਸਕਦੇ !

09 Jan 2025 6:01 PM

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: Oyo ਨੇ Unmarried Couples ਦੀ Hotel's 'ਚ Entry ਕੀਤੀ Ban, ਬਦਲ ਦਿੱਤੇ ਨਿਯਮ ਆਪਣੀ ਛਵੀ ਸੁਧਾਰਨਾ

09 Jan 2025 5:59 PM