New Delhi Crime: आपसी रंजिश के बीच एक युवक की चाकू मारकर हत्या

खबरे |

खबरे |

New Delhi Crime: आपसी रंजिश के बीच एक युवक की चाकू मारकर हत्या
Published : Apr 3, 2023, 10:38 am IST
Updated : Apr 3, 2023, 10:38 am IST
SHARE ARTICLE
New Delhi Crime: A young man was stabbed to death between mutual enmity
New Delhi Crime: A young man was stabbed to death between mutual enmity

घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करण की मौत हो गई।

New Delhi: मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके तीन रिश्तेदार घायल हो गए। पुलिस  के मुताबिक यह घटना शनिवार शाम हुई थी। पुलिस शिकायत के अनुसार काम से लौटते समय करण (22) का प्रेम नगर में अपने घर के निकट कुछ लोगों से मामूली बात पर झगड़ा हो गया।

शिकायत के अनुसार इसके बाद उस पर डंडों से हमला कर दिया गया और जब उसके परिवार वालों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उनकी भी पिटाई की गई। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि हाथापाई के दौरान हमलावरों ने करण पर चाकू से 10 बार वार किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करण की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि उसने घटना के संबंध में पांच आरोपियों सोनू (30), शिवम (22), दीपक (22), जसविंदर (20) और पिंटू (18) को गिरफ्तार किया है जबकि 17 वर्षीय एक किशोर को पकड़ा गया है। पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM

ਭੱਜ ਕੇ Marriage ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਲੇ ਜੋੜਿਆਂ ਨੂੰ HighCourt ਦਾ ਜਵਾਬ,ਪਹਿਲਾ Police ਕੋਲ ਜਾਓ ਸਿੱਧਾ ਨਹੀਂ ਆ ਸਕਦੇ !

09 Jan 2025 6:01 PM

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: Oyo ਨੇ Unmarried Couples ਦੀ Hotel's 'ਚ Entry ਕੀਤੀ Ban, ਬਦਲ ਦਿੱਤੇ ਨਿਯਮ ਆਪਣੀ ਛਵੀ ਸੁਧਾਰਨਾ

09 Jan 2025 5:59 PM