Delhi Election 2025: दिल्ली में 4 दिन तक नहीं मिलेगी शराब, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम को भी जारी निर्देश

खबरे |

खबरे |

Delhi Election 2025: दिल्ली में 4 दिन तक नहीं मिलेगी शराब, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम को भी जारी निर्देश
Published : Feb 4, 2025, 9:24 am IST
Updated : Feb 4, 2025, 9:24 am IST
SHARE ARTICLE
 Delhi Election 2025 Liquor not be available in Delhi for 4 days News In Hindi
Delhi Election 2025 Liquor not be available in Delhi for 4 days News In Hindi

यह प्रतिबंध 5 फरवरी शाम 6 बजे तक लागू रहेगा।

Delhi Election 2025 Liquor not be available in Delhi for 4 days News In Hindi: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार सोमवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बीच, आबकारी विभाग ने फैसला किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते दिल्ली में शराब की दुकानें 4 दिन तक बंद रहेंगी। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश और हरियाणा को राजधानी के सीमावर्ती इलाकों में शराब की दुकानें बंद करने का भी निर्देश दिया है। यह प्रतिबंध 5 फरवरी शाम 6 बजे तक लागू रहेगा।

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश और हरियाणा को राजधानी के सीमावर्ती इलाकों में शराब की दुकानें बंद करने के निर्देश भी भेजे हैं। यह प्रतिबंध 5 फरवरी शाम 6 बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली आबकारी विभाग ने फैसला किया है कि 3 फरवरी की शाम से अगले चार दिनों तक दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान होटल, रेस्तरां और बार में शराब नहीं परोसी जाएगी। इसके अलावा 8 फरवरी को मतगणना के दौरान दिल्ली में ड्राई डे रहेगा।

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के कारण 3 फरवरी को शाम 6 बजे से शराब की दुकानें बंद रहेंगी और ये दुकानें 3 फरवरी, 4 फरवरी और 5 फरवरी को लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगी। इसके साथ ही दिल्ली आबकारी आयुक्त की ओर से जारी गजट अधिसूचना में कहा गया है कि 5 फरवरी को मतदान संपन्न होने के बाद शाम 5 बजे के बाद शराब की दुकानें खोली जा सकेंगी। इस दौरान अगर कोई भी शराब परोसता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(For more news apart from Delhi Election 2025 Liquor not be available in Delhi for 4 days News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM