केजरीवाल ने आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन का किया उद्धाटन

खबरे |

खबरे |

केजरीवाल ने आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन का किया उद्धाटन
Published : Mar 6, 2023, 1:36 pm IST
Updated : Mar 6, 2023, 1:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Kejriwal inaugurated Ashram flyover extension ( फोटो साभार PTI)
Kejriwal inaugurated Ashram flyover extension ( फोटो साभार PTI)

केजरीवाल ने कहा, “लोगों की दुश्वारियां खत्म हुईं। आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन के खुलने से नोएडा से आने वाले लोग AIIMS जल्दी पहुंच सकेंगे।”

New Delhi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन का उद्घाटन किया, जो दिल्ली और नोएडा के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रधान अभियंता अनंत कुमार ने बताया कि विस्तारित फ्लाईओवर पर फिलहाल सिर्फ हल्के वाहनों को आवाजाही की इजाजत होगी।

केजरीवाल ने कहा, “लोगों की दुश्वारियां खत्म हुईं। आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन के खुलने से नोएडा से आने वाले लोग एम्स (अस्पताल) जल्दी पहुंच सकेंगे।”

उन्होंने पिछली सरकारों के कार्यकालों के दौरान काम की सुस्त रफ्तार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में उनकी आम आदमी पार्टी (आप) के शासन में 27 फ्लाईओवर बनाए जा चुके हैं, जबकि पिछले 65 वर्षों के दौरान केवल 84 फ्लाईओवर का निर्माण किया गया था।.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 और बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आ‍वास पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) दल के जाने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना और उन्हें परेशान करना गलत है।

सीबीआई अधिकारियों ने कहा है कि नौकरी के बदले जमीन के कथित घोटाला मामले में ‘आगे की जांच’ के सिलसिले में एक टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास का दौरा किया, लेकिन कोई तलाशी या छापेमारी नहीं हो रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM