New Delhi Crime : 50 से अधिक अपराधिक मामलों में शामिल व्यक्ति गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

New Delhi Crime : 50 से अधिक अपराधिक मामलों में शामिल व्यक्ति गिरफ्तार
Published : Mar 6, 2023, 10:50 am IST
Updated : Mar 6, 2023, 10:50 am IST
SHARE ARTICLE
 Person involved in more than 50 criminal cases arrested
Person involved in more than 50 criminal cases arrested

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी की एक कार, नौ दोपहिया वाहन और करीब पांच लाख रुपये के ब्रांडेड कपड़े बरामद किए गए हैं।

New Delhi: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 50 से अधिक आपराधिक मामलों में कथित रूप से शामिल 34 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपी अपने गिरोह के सदस्यों के साथ कार चोरी और शहर के मशहूर शोरूम में लूटपाट जैसे मामलों में वांछित था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी की एक कार, नौ दोपहिया वाहन और करीब पांच लाख रुपये के ब्रांडेड कपड़े बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि उसकी पहचान रोहिणी निवासी दीपक बब्बर के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि उसके और उसके गिरोह के खिलाफ चोरी और स्टोर में लूट के 53 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पिछले आठ महीनों में गिरोह ने मध्य दिल्ली, द्वारका और पश्चिमी दिल्ली में कई शोरूम को निशाना बनाया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM