अपने कार्यालय के पास के स्कूल को गिराने की योजना बना रही है भाजपा: आप नेता संजय सिंह का दावा

खबरे |

खबरे |

अपने कार्यालय के पास के स्कूल को गिराने की योजना बना रही है भाजपा: आप नेता संजय सिंह का दावा
Published : Apr 7, 2023, 4:40 pm IST
Updated : Apr 7, 2023, 4:40 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP planning to demolish school near its office: AAP leader Sanjay Singh
BJP planning to demolish school near its office: AAP leader Sanjay Singh

उन्होंने कहा कि अगर स्कूल को तोड़ा गया तो 350 से ज्यादा बच्चों का भविष्य दांव पर लग जाएगा।

New Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर अपने नये केंद्रीय कार्यालय से सटे एक सरकारी स्कूल को तोड़कर उस पर कब्जा करने जा रही है।

सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा के नये केंद्रीय कार्यालय का पास के एक सरकारी स्कूल पर अतिक्रमण है और पार्टी अब ‘उस पर बुलडोजर चलाने की योजना बना रही है।’ राज्यसभा सदस्य सिंह ने दावा किया, ‘‘भाजपा के नये कार्यालय के ठीक बगल में एक सरकारी स्कूल को गिराया जा रहा है, क्योंकि पार्टी जमीन पर कब्जा करना चाहती है। पहले, उन्होंने स्कूल पर कब्जा करके एक पार्टी कार्यालय बनाया और अब, वे उस पर बुलडोजर चलाने की योजना बना रहे हैं। आप ऐसा कभी नहीं होने देगी।’’

उन्होंने कहा कि अगर स्कूल को तोड़ा गया तो 350 से ज्यादा बच्चों का भविष्य दांव पर लग जाएगा। सिंह ने कहा, ‘‘जब तक दिल्ली में आप की सरकार है, तब तक किसी स्कूल को गिराने नहीं दिया जाएगा। भाजपा पुनर्विकास के नाम पर स्कूल को ध्वस्त करने की योजना बना रही है।

मनीष सिसोदिया के जेल से लिखे पत्र का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की कम शिक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है और कहा कि देश को किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा नहीं चलाया जा सकता है जो ‘‘शिक्षा के महत्व को न समझता हो।’’

इससे पहले, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर एक पत्र पोस्ट किया, जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा है, ‘‘अगर प्रधानमंत्री कम पढ़े-लिखे हैं तो यह देश के लिए बहुत खतरनाक है।’’ सिसोदिया ने पत्र में दावा किया, ‘‘(नरेंद्र) मोदी विज्ञान को नहीं समझते हैं.. मोदी जी शिक्षा के महत्व को (भी) नहीं समझते हैं।’’ सिसोदिया ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ सालों में देश में 60 हजार स्कूल बंद कर दिये गये हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM