रालोजपा में हुए शामिल चंदन सिंह

खबरे |

खबरे |

रालोजपा में हुए शामिल चंदन सिंह
Published : Apr 7, 2023, 5:54 pm IST
Updated : Apr 7, 2023, 5:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Chandan Singh joined RLJP
Chandan Singh joined RLJP

इस अवसर पर फूलों की माला के साथ चंदन सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Patna: लोजपा से अपनी राजनीति यात्रा शुरुआत करेनवाले प्रखर प्रवक्ता तथा लोजपा(रामविलास) के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने आज राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी एवं पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाया। पार्टी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस की उपस्थिति में चंदन सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने इसे अपना घर वापसी बताया, उनकी रालोजपा में वापसी पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चंदन सिंह शुरू से ही पार्टी के प्रति समर्पित होकर काम करते रहे हैं इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा लोगों तक पार्टी की नीति एवं कार्यक्रम को मजबूती से पहुँचाया जा सकेगा। 

इस अवसर पर फूलों की माला के साथ चंदन सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए चंदन सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रवक्ता के रूप में रालोजपा की जनउपयोगी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगें, उन्होनें कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके सियासी अभिभावक हैं। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में वे बिहार के विकास एवं लोक कल्याण के मुद्दे पर मजबूती के साथ अपनी बात रखेगें।

प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि चन्दन सिंह के घर वापसी पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवजानी मित्रा, मयंक मौली, युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, महिला प्रदेश अध्यक्ष स्मिता शर्मा, मनीष आनन्द, चन्दन कुमार, छात्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव, रंजीत पासवान, मिंटू यादव, विजय सिंह, राधाकान्त पासवान, शंकर पासवान, देवेन्द्र कुशवाहा सहित कई अनेको लोगों ने कहा कि इनके पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM