दिल्ली : विदेश में नौकरी का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले तीन लोग गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

दिल्ली : विदेश में नौकरी का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले तीन लोग गिरफ्तार
Published : Apr 7, 2023, 6:16 pm IST
Updated : Apr 7, 2023, 6:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi: Three arrested for duping people on the pretext of jobs abroad
Delhi: Three arrested for duping people on the pretext of jobs abroad

पुलिस उपायुक्त राजेश देव के अनुसार आरोपियों ने लोगों के पासपोर्ट भी अपने पास रख लिए।

New Delhi: तुर्की और इथियोपिया की प्रमुख विदेशी कंपनियों में मोटी तनख्वाह पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 100 से अधिक लोगों को ठगने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक इस सिलसिले में सबसे पहले सोहेल निजाम (33) को गिरफ्तार किया गया और उसके कहने पर उसके अन्य सहयोगियों अफरोज आलम (32) और परवेज आलम (42) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक तीनों लोग ऐशो-आराम की जिंदगी जीना चाहते थे और उन्होंने 'एआर इंटरप्राइजेज' के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर इस अपराध का रास्ता चुना। पुलिस ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर फर्म का विज्ञापन किया और एक फर्जी वेबसाइट बनाई, जहां उन्होंने विदेशी नौकरियों के लिए भर्ती विज्ञापन दिए।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राजेश देव के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी वेबसाइट पर तुर्की और इथियोपिया में प्रमुख विदेशी फर्मों में मोटी तनख्वाह वाली नौकरियों के बारे में नकली विवरण पोस्ट किए और लोगों से धनराशि का भुगतान करने के बदले उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी नौकरी के प्रस्ताव पत्र भेजे।

पुलिस उपायुक्त राजेश देव के अनुसार आरोपियों ने लोगों के पासपोर्ट भी अपने पास रख लिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ितों के छह मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, 68 भारतीय पासपोर्ट, एक चीनी कंपनी के नौकरी के फर्जी प्रस्ताव पत्र तथा तुर्की और इथियोपिया के नकली हवाई टिकटों की कई प्रतियां जब्त कीं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM