दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने PCR वैन के अंदर खुद को मारी गोली

खबरे |

खबरे |

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने PCR वैन के अंदर खुद को मारी गोली
Published : Apr 8, 2023, 11:40 am IST
Updated : Apr 8, 2023, 11:40 am IST
SHARE ARTICLE
Delhi Police head constable shoots himself inside PCR van
Delhi Police head constable shoots himself inside PCR van

मामले की जांच के लिए जिला अपराध टीम को बुलाया गया है।

New Delhi: दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने शनिवार सुबह सिविल लाइंस इलाके में चंदगी राम अखाड़ा के पास एक पीसीआर वैन के अंदर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजकर 25 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि सिविल लाइंस थाने के पीसीआर वैन प्रभारी हेड कांस्टेबल इमरान मोहम्मद ने अपने सरकारी हथियार से खुद को गोली मार ली है। कलसी ने बताया कि इमरान को फौरन बाड़ा हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कलसी के मुताबिक, इमरान ने चंदगी राम अखाड़ा के पास बेला रोड पर उस समय खुद को गोली मार ली, जब पीसीआर चालक और उसके सहयोगी कांस्टेबल अतुल भाटी शौचालय गए थे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए जिला अपराध टीम को बुलाया गया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM