भारतवंशी शेफ को मिला महाराज चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह का निमंत्रण

खबरे |

खबरे |

भारतवंशी शेफ को मिला महाराज चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह का निमंत्रण
Published : Apr 8, 2023, 5:01 pm IST
Updated : Apr 8, 2023, 5:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Indian-origin chef invited to the coronation ceremony of Maharaj Charles
Indian-origin chef invited to the coronation ceremony of Maharaj Charles

उन्होंने अपने बचपन के कई साल भारत में भी गुजारे हैं।

लंदन: ब्रिटिश एम्पायर मेडल (BEM) से सम्मानित भारतवंशी एक शेफ (खानसामा) को अगले महीने लंदन में होने वाले महाराज चार्ल्स और महारानी कैमिला के राज्याभिषेक समारोह में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रण मिला है। बकिंघम पैलेस ने शनिवार को बताया कि चेफ मंजू मल्ही और 850 बीईएम से सम्मानित अन्य लोगों को राज्याभिषेक समारोह में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए काम करने वाले परोपकारी संस्था से जुड़ी मल्ही को कोविड-19 के दौरान लंदन में सामुदायिक सेवा के लिए BEM से सम्मानित किया गया था।

छह मई को वेस्टमिन्स्टर ऐबी में होने वाले समारोह में बीईएम से सम्मानित लोगों के अलावा, समूचे ब्रिटेन में समुदाय के लिए अच्छा काम करने वाले लोग और परोपकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

मल्ही एक पेशेवर शेफ हैं जो ‘ओपन एज’ नामक परोपकारी संस्था में 2016 से कार्यरत हैं। यह संस्था लंदन में 50 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोगों को अपनी सेहत और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करती है। बकिंघम पैलेस के बयान के मुताबिक, “ मंजू ने कोविड-19 के ‘ओपन एज’ की रसोई को सदस्यों और कर्मचारियों के लिए पाकविद्या स्कूल और रेस्तरां में तब्दील कर दिया और दूरस्थ माध्यम से पाकविद्या की कक्षाएं उपलब्ध कराईं।”

बयान में कहा गया है कि मंजू ने ‘ओपन एज’ समुदाय के ‘बिग लोकल फैमिली कुकिंग क्लब’ की भी अगुवाई की।

मल्ही का जन्म ब्रिटेन में हुआ है। वह शेफ और खाने पीने की चीज़ों पर लेखन भी करती हैं। उनकी परवरिश उत्तर-पश्चिम लंदन में हुई है और वह एंग्लो-भारतीय व्यंजन की विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपने बचपन के कई साल भारत में भी गुजारे हैं। उन्हें दिवंगत महारानी एलीज़ाबेथ द्वितीय ने बीईएम से नवाज़ा था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM