दिल्ली के सरकारी स्कूलों के कायाकल्प के पीछे मनीष सिसोदिया : केजरीवाल

खबरे |

खबरे |

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के कायाकल्प के पीछे मनीष सिसोदिया : केजरीवाल
Published : Apr 8, 2023, 4:31 pm IST
Updated : Apr 8, 2023, 4:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Manish Sisodia behind the transformation of Delhi government schools: Kejriwal
Manish Sisodia behind the transformation of Delhi government schools: Kejriwal

मुख्यमंत्री ने कहा,  शिक्षा क्षेत्र में इस परिवर्तन के पीछे एक शख्स है और वो है मनीष सिसोदिया।”

 New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि मनीष सिसोदिया की वजह से पिछले आठ वर्षों में दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हो सका, जो हर सुबह छह बजे उठकर उनके निरीक्षण पर निकल जाते थे। केजरीवाल ने पूर्वी विनोद नगर में राजकीय सर्वोदय कन्या/बाल विद्यालय के नए भवन ब्लॉक की आधारशिला रखते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि स्कूल पूरी तरह से बन जाने के बाद कोलंबिया विश्वविद्यालय जैसा दिखेगा।

केजरीवाल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री के बारे में बोलते हुए कहा, “उन्होंने (केंद्र ने) मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें जेल में डाल दिया। वह वही नेता हैं, जो हर सुबह छह बजे उठकर स्कूलों में जाते थे।” 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्ट नेता सुबह छह बजे निरीक्षण के लिए स्कूलों का दौरा नहीं करते हैं। केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली सरकार के स्कूलों के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। वे प्रतियोगी परीक्षाओं को भी उत्तीर्ण कर रहे हैं और डॉक्टर, इंजीनियर और पुलिस अधिकारी बन रहे हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा,  शिक्षा क्षेत्र में इस परिवर्तन के पीछे एक शख्स है और वो है मनीष सिसोदिया।”

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM