दिल्ली : आतिशी नई शिक्षामंत्री, सौरभ भारद्वाज को मिला स्वास्थ्य विभाग

खबरे |

खबरे |

दिल्ली : आतिशी नई शिक्षामंत्री, सौरभ भारद्वाज को मिला स्वास्थ्य विभाग
Published : Mar 9, 2023, 5:28 pm IST
Updated : Mar 9, 2023, 5:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi: Atishi new education minister, Saurabh Bhardwaj gets health department
Delhi: Atishi new education minister, Saurabh Bhardwaj gets health department

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इससे पहले सिसोदिया और जैन का इस्तीफा स्वीकार किया था।

New Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को उप राज्यपाल वी. के.सक्सेना ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में मंत्री पद की शपथ दिलाई। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

आतिशी को शिक्षा, लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), ऊर्जा और पर्यटन विभाग का कार्यभार दिया जाएगा जबकि भारद्वाज स्वास्थ्य, शहरी विकास, जल और उद्योग विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में दो मंत्री पद खाली हुए थे। सिसोदिया और जैन क्रमश: भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामलों में इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

सिसोदिया को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी को दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 तैयार करने में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं। जैन भी इस समय न्यायिक हिरासत में हैं और प्रवर्तन निदेशालय ने कथित धनशोधन के मामले में उन्हें पिछले साल मई में गिरफ्तार किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इससे पहले सिसोदिया और जैन का इस्तीफा स्वीकार किया था।

उप राज्यपाल सक्सेना ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की अनुशंसा पर आतिशी और भारद्वाज को मंत्री बनाने की सिफारिश राष्ट्रपति मुर्मू से की थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि आतिशी और भारद्वाज नौ मार्च को शपथ लेने के बाद 17 मार्च से शुरू हो रहे दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में बतौर मंत्री हिस्सा लेंगे।

भारद्वाज वर्ष 2013 से ही ‘आप’ विधायक हैं और इस समय दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं। वह वर्ष 2013 में केजरीवाल के नेतृत्व में बनी पहली ‘आप’ सरकार में कुछ समय के लिए मंत्री थे। आतिशी वर्ष 2020 से ‘आप’ की विधायक हैं। हालांकि, वह ‘आप’ से शुरू से ही जुड़ी हुई हैं। वह शिक्षा मामलों पर सिसोदिया की सलाहकार की भूमिका निभा चुकी हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM