दिल्ली : वसंत विहार में एसयूवी ने दो कार और तीन ठेलों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

दिल्ली : वसंत विहार में एसयूवी ने दो कार और तीन ठेलों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
Published : Mar 9, 2023, 12:35 pm IST
Updated : Mar 9, 2023, 12:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi: SUV rams into two cars, three handcarts in Vasant Vihar, two killed
Delhi: SUV rams into two cars, three handcarts in Vasant Vihar, two killed

अधिकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर पहुंचने पर एक महिंद्रा थार एसयूवी, दो अन्य कार और तीन ठेले क्षतिग्रस्त मिले।

New Delhi: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में तेज रफ्तार से जा रही एक एसयूवी ने बुधवार को दो कार और तीन ठेलों को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा बुधवार को हुआ और वसंत विहार पुलिस थाने को शाम को साढ़े सात बजे इसके बारे में सूचना मिली।

अधिकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर पहुंचने पर एक महिंद्रा थार एसयूवी, दो अन्य कार और तीन ठेले क्षतिग्रस्त मिले। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि हादसा एसयूवी चालक के तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण हुआ।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी के अनुसार, हादसे में बच्चों समेत कुल आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, हादसे में घायल लोग शिवा कैंप, वसंत विहार, एकता विहार और आरके पुरम के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि दो घायलों-मुन्ना और समीर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार, हादसे के बाद एसयूवी का चालक फरार हो गया था, लेकिन उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ तेज गति से गाड़ी चलाने और उसकी लापरवाही से लोगों की जान जाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार चालक एसयूवी के मालिक के यहां काम करता था। एक अधिकारी ने बताया कि एसयूवी मालिक दिल्ली से बाहर है, इसलिए वाहन की चाभी चालक के पास थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM