सिसोदिया को अलग वार्ड में रखा गया, जेल अधिकारियों ने AAP के आरोपों को किया खारिज

खबरे |

खबरे |

सिसोदिया को अलग वार्ड में रखा गया, जेल अधिकारियों ने AAP के आरोपों को किया खारिज
Published : Mar 9, 2023, 10:21 am IST
Updated : Mar 9, 2023, 10:21 am IST
SHARE ARTICLE
Sisodia kept in separate ward, jail officials dismiss AAP's allegation
Sisodia kept in separate ward, jail officials dismiss AAP's allegation

उन्होंने कहा, “वार्ड में कैदियों की न्यूनतम संख्या है जो गैंगस्टर नहीं हैं और जेल के अंदर उनका आचरण अच्छा रहा है।

New Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) के आरोपों को 'निराधार' बताते हुए दिल्ली जेल अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तिहाड़ की केंद्रीय जेल संख्या एक के वार्ड में रखा गया है, जहां कैदियों की न्यूनतम संख्या है और कोई गैंगस्टर नहीं है। ‘आप’ के सांसद संजय सिंह और विधायक सौरभ भारद्वाज के बयानों के बाद जेल प्रशासन ने यह प्रतिक्रिया जारी की।

भारद्वाज ने बुधवार को आरोप लगाया कि सिसोदिया को जेल में अन्य कैदियों के साथ रखा जा रहा है और उन्हें 'विपश्यना' प्रकोष्ठ देने से इनकार कर दिया गया। जेल अधिकारियों ने अपनी प्रतिक्रिया में एक बयान जारी कर कहा, “मनीष सिसोदिया की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें अलग वार्ड में रखा गया है।”

उन्होंने कहा, “वार्ड में कैदियों की न्यूनतम संख्या है जो गैंगस्टर नहीं हैं और जेल के अंदर उनका आचरण अच्छा रहा है।’’ जेल अधिकारियों के अनुसार, एक अलग प्रकोष्ठ उनके लिए बिना किसी परेशानी के ध्यान करने या ऐसी अन्य गतिविधियों को करने को संभव बनाता है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM