दिल्ली कैंटोनमेंट में आर्मी बेस हॉस्पिटल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

खबरे |

खबरे |

दिल्ली कैंटोनमेंट में आर्मी बेस हॉस्पिटल में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Published : May 9, 2023, 11:45 am IST
Updated : May 9, 2023, 11:45 am IST
SHARE ARTICLE
Fire breaks out at Army Base Hospital in Delhi Cantonment, no casualties
Fire breaks out at Army Base Hospital in Delhi Cantonment, no casualties

आग ऑपरेशन थिएटर, गहन चिकित्सा केंद्र (आईसीयू) और भंडार कक्ष में फैली थी..

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिण पश्चिम हिस्से में दिल्ली कैंटोनमेंट इलाके में स्थित आर्मी बेस हॉस्पिटल में मंगलवार को तड़के आग लग गई, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के बारे में सूचना तड़के तीन बजकर 50 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 11 गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग ऑपरेशन थिएटर, गहन चिकित्सा केंद्र (आईसीयू) और भंडार कक्ष में फैली थी, जिन पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे काबू पा लिया गया।

दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने ट्वीट किया, ‘‘आग लगने की घटनाओं में दमकलकर्मियों के लिए सबसे खतरनाक चीज होती है सिलेंडर में विस्फोट। लेकिन डीएफएस ने हमेशा दिल्ली के नागरिकों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए जोखिम उठाया है। कैंट के बेस अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी...सिलेंडर की मौजूदगी के जोखिम के बावजूद डीएफएस की टीम ने आग पर काबू पाया।’’.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM