PFI साजिश मामला: तमिलनाडु में छह जगहों पर छापेमारी

खबरे |

खबरे |

PFI साजिश मामला: तमिलनाडु में छह जगहों पर छापेमारी
Published : May 9, 2023, 12:22 pm IST
Updated : May 9, 2023, 12:22 pm IST
SHARE ARTICLE
PFI conspiracy case: Raids at six places in Tamil Nadu
PFI conspiracy case: Raids at six places in Tamil Nadu

चेन्नई, मदुरै, डिंडीगुल और थेनी जिलों में छापे मारे जा रहे हैं।

New Delhi:  प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को तमिलनाडु में छह स्थानों पर छापेमारी की और दो लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पीएफआई के मदुरै क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कैसर और थेनी के एसडीपीआई जिला सचिव सादिक अली को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि चेन्नई, मदुरै, डिंडीगुल और थेनी जिलों में छापे मारे जा रहे हैं। पिछले साल की शुरुआत में मामला दर्ज करने के बाद से अब तक पीएफआई के लगभग एक दर्जन सदस्य एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

अधिकारियों ने कहा कि मामला साजिश और गैरकानूनी गतिविधियों, जैसे धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य पैदा करना और सार्वजनिक सौहार्द और शांति को बाधित करने के लिए सांप्रदायिक सद्भाव के वास्ते हानिकारक गतिविधियों को अंजाम देना और भारत के खिलाफ असंतोष पैदा करने से संबंधित है।

उन्होंने कहा कि संगठन पर सदस्यों के लिए घातक हथियारों के साथ प्रशिक्षण आयोजित करने और जिला और राज्य स्तर पर पीएफआई के नेताओं द्वारा चुने गए लक्ष्यों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM