चार राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से निपटने के लिए NDRF की 39 टीम तैनात
चार राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से निपटने के लिए NDRF की 39 टीम तैनात
Published : Jul 10, 2023, 8:51 pm IST
Updated : Jul 10, 2023, 8:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Image for representational purpose only
Image for representational purpose only

NDRF की 14 टीम पंजाब में काम कर रही हैं, जबकि एक दर्जन टीम हिमाचल प्रदेश, आठ उत्तराखंड और पांच हरियाणा में तैनात हैं।

New Delhi: उत्तर भारत के चार राज्यों में शनिवार से हो रही भारी बारिश और बाढ़ से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की कुल 39 टीम तैनात की गई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि NDRF की 14 टीम पंजाब में काम कर रही हैं, जबकि एक दर्जन टीम हिमाचल प्रदेश, आठ उत्तराखंड और पांच हरियाणा में तैनात हैं।

NDRF  के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बचाव अभियान वास्तविक स्थिति के अनुसार और राज्य के अधिकारियों के समन्वय से चलाया जा रहा है।’’ एक अन्य अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक टीम में लगभग 30-35 बचावकर्मी नाव, रस्सियों, पेड़ काटने वाले और अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ तैयार हैं।

उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश का कहर सोमवार को भी जारी रहा, उधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बातचीत की।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM