टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड : तिहाड़ जेल से दो और कैदी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड : तिहाड़ जेल से दो और कैदी गिरफ्तार
Published : May 12, 2023, 12:46 pm IST
Updated : May 12, 2023, 12:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Tillu Tajpuria murder case: Two more prisoners arrested from Tihar Jail
Tillu Tajpuria murder case: Two more prisoners arrested from Tihar Jail

घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरे को चादर से ढक दिया था।

New Delhi: दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की जेल में हत्या के मामले में तिहाड़ जेल से दो और कैदियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चवन्नी और अत्तर रहमान के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी भी तिहाड़ की जेल संख्या आठ में बंद थे, जहां प्रतिद्वंद्वी गिरोह के चार सदस्यों ने कथित तौर पर ताजपुरिया की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार, चवन्नी एक स्थानीय गैंगस्टर है और मारपीट के कुछ मामलों में भी शामिल रहा है, जबकि रहमान गुजरात से अपहरण के एक मामले में दोषी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रहमान ने कथित तौर पर चार हमलावरों को हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों से छुटकारा दिलाने में मदद की थी, जबकि चवन्नी ने दो मई को हुई घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरे को चादर से ढक दिया था।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने ताजपुरिया की हत्या करने के लिए देसी हथियारों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया कि हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM