Delhi Weather Update: दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

खबरे |

खबरे |

Delhi Weather Update: दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Published : Oct 12, 2023, 12:46 pm IST
Updated : Oct 12, 2023, 12:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi Weather Update: Delhi's minimum temperature recorded at 16.4 degrees Celsius
Delhi Weather Update: Delhi's minimum temperature recorded at 16.4 degrees Celsius

बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 203 था, जो 'मध्यम' श्रेणी के अंतर्गत आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। 500 से अधिक एक्यूआई ‘अत्यंत गंभीर’ की श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर की सापेक्षिक आर्द्रता 74 फीसदी दर्ज की गई।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM