पूर्वोत्तर दिल्ली के वेलकम इलाके में एक व्यक्ति की हत्या

खबरे |

खबरे |

पूर्वोत्तर दिल्ली के वेलकम इलाके में एक व्यक्ति की हत्या
Published : May 13, 2023, 1:52 pm IST
Updated : May 13, 2023, 1:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Man killed in Welcome area of ​​Northeast Delhi
Man killed in Welcome area of ​​Northeast Delhi

पुलिस को संदेह है कि उन लोगों ने शराब पीने के बाद आपस में झगड़ा किया था।

New Delhi: पूर्वोत्तर दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार देर रात 40-वर्षीय एक व्यक्ति के सिर पर कथित तौर पर किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय तिर्की ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात 12 बजकर 48 मिनट पर पूर्वी बाबरपुर की प्रेम गली में एक शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने दीप कमल नाम के एक व्यक्ति का शव बरामद किया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया।

अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में पता चला कि कमल का दिनेश वर्मा, पवन और हिमांशु से झगड़ा हुआ था। सभी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजबाद के निवासी थे और पूर्वी बाबरपुर में किराये के मकान में रहते थे।

पुलिस ने बताया कि सिर पर कथित रूप से भारी वस्तु से हमला किये जाने के बाद कमल गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को संदेह है कि उन लोगों ने शराब पीने के बाद आपस में झगड़ा किया था।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।. उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम फिरोजाबाद भेजी गई है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM