PM Modi News: दिल्ली में पोंगल की धूम, केंद्रीय मंत्री मुरुगन के आवास पर शामिल हुए PM मोदी
PM Modi News: दिल्ली में पोंगल की धूम, केंद्रीय मंत्री मुरुगन के आवास पर शामिल हुए PM मोदी
Published : Jan 14, 2026, 6:32 pm IST
Updated : Jan 14, 2026, 6:32 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi joins Pongal celebration in Delhi hails it as global festival
PM Modi joins Pongal celebration in Delhi hails it as global festival

पीएम ने मकर संक्रांति, भोगाली बिहू और पोंगल के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और पोंगल को तमिल परंपराओं की समृद्धि का प्रतीक बताया।

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं दीं और गौसेवा भी की। इससे पहले प्रधानमंत्री ने देशभर के नागरिकों को मकर संक्रांति, भोगाली बिहू और पोंगल की शुभकामनाएं दी थीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये पर्व आप सभी के साथ मनाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। (PM Modi joins Pongal celebration in Delhi hails it as global festival news in hindi) 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पोंगल का त्योहार प्रकृति, परिवार और समाज के बीच संतुलन का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस समय देश के विभिन्न हिस्सों में लोहड़ी, मकर संक्रांति, भोगाली बिहू सहित कई त्योहारों को लेकर उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री ने भारत और दुनिया भर में रहने वाले सभी तमिल भाई-बहनों को पोंगल और अन्य सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

thhn

उन्होंने आगे कहा कि आज पोंगल एक वैश्विक त्योहार बन चुका है। दुनिया भर में रहने वाला तमिल समुदाय और तमिल संस्कृति से प्रेम करने वाले लोग इसे पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं, और मैं भी उनमें से एक हूं। आप सभी के साथ इस विशेष पर्व को मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पोंगल हमारे दैनिक जीवन में एक सुखद अनुभव है, जिसमें अन्न उगाने वाले किसानों, धरती और सूर्य के प्रति कृतज्ञता की भावना समाहित है।

fghth

प्रधानमंत्री ने देशवासियों के नाम लिखे अपने पत्र में कहा कि फसलों से जुड़े ये त्योहार आशा, सकारात्मकता और कृतज्ञता के प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाई जाती है, लेकिन इसके पीछे की भावना और उत्साह एक समान है।

पीएम मोदी ने कहा कि ये पर्व विशेष रूप से किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर हैं, जो अपनी कड़ी मेहनत से पूरे देश का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के लिए शांति, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।

पोंगल पर ‘वनक्कम’तमिल परंपराओं की तारीफ पोंगल के अवसर पर प्रधानमंत्री ने लोगों का अभिवादन ‘वनक्कम’ कहकर किया. उन्होंने कहा कि पोंगल मानव श्रम और प्रकृति के बीच गहरे रिश्ते की याद दिलाता है. यह कृषि, ग्रामीण जीवन और श्रम की गरिमा का उत्सव है. यह परिवारों को एकजुट करता है और सामाजिक रिश्तों को मजबूत करता है.

thjrud

प्रधानमंत्री ने पोंगल को तमिल परंपराओं की समृद्धि का चमकदार प्रतीक बताया और कहा कि भारत को दुनिया की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक तमिल भाषा की भूमि होने पर गर्व है. 

देशभर में फसल पर्वों की धूम

भोगाली बिहू, पोंगल, मकर संक्रांति, उत्तरायण और लोहड़ी देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाए जाते हैं, लेकिन इन सभी के पीछे भावना एक ही होती है। खास तौर पर उत्तर भारत में लोहड़ी को अलाव, पारंपरिक व्यंजनों और लोक गीतों के साथ मनाया जाता है, जो ठंड के मौसम में उत्साह और गर्मजोशी का माहौल बना देती है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM