अदालत ने सड़क दुर्घटना के आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

खबरे |

खबरे |

अदालत ने सड़क दुर्घटना के आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Published : Jun 14, 2023, 5:43 pm IST
Updated : Jun 14, 2023, 5:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Court refuses to grant bail to road accident accused
Court refuses to grant bail to road accident accused

अदालत ने कहा कि आरोपी ने जानबूझकर लापरवाही से गाड़ी चलाई।

New Delhi: दिल्ली की एक अदालत ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में एक आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया जिसमें एक व्यक्ति और 10 साल के एक बच्चे की जान चली गई थी जबकि कई अन्य घायल हो गए थे। अदालत ने कहा कि आरोपी ने जानबूझकर लापरवाही से गाड़ी चलाई।

अवकाशकालीन न्यायाधीश अपर्णा स्वामी ने अजय कुमार यादव को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि आरोपी दुर्घटना होने के बाद भी लापरवाही से गाड़ी चलाता रहा और मौके से भाग गया।

न्यायाधीश ने 13 जून को जारी आदेश में कहा, ‘‘उपरोक्त तथ्य स्पष्ट दिखाते हैं कि आवेदक का व्यवहार जानबूझकर लापरवाही वाला था जो दुर्घटना को अंजाम देने वाली महिंद्र थार गाड़ी चला रहा था। इसमें न केवल कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये बल्कि 10 साल के एक बच्चे की और 28 साल के पुरुष की जान चली गयी।’’ उन्होंने कहा कि आरोपपत्र जांच पूरी होने के बाद दाखिल किया गया है, लेकिन इससे अपराध की प्रकृति और गंभीरता बदल नहीं जाती।

आरोपी ने इस आधार पर जमानत मांगी थी कि वह 19 मार्च से न्यायिक हिरासत में है और उससे हिरासत में पूछताछ की जरूरत नहीं है। अभियोजन पक्ष के अनुसार आठ मार्च, 2023 को आरोपी वसंत विहार फ्लाईओवर पर हुई दुर्घटना में शामिल था जिसमें आठ लोग घायल हो गये। दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गयी थी। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM