CM Atishi News: दिल्ली की महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये देने की योजना 7-10 दिनों में शुरू होगी: मुख्यमंत्री आतिशी

खबरे |

खबरे |

CM Atishi News: दिल्ली की महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये देने की योजना 7-10 दिनों में शुरू होगी: मुख्यमंत्री आतिशी
Published : Dec 14, 2024, 10:09 am IST
Updated : Dec 14, 2024, 10:09 am IST
SHARE ARTICLE
Scheme give 1000 per month Delhi women start in 7-10 days: CM Atishi
Scheme give 1000 per month Delhi women start in 7-10 days: CM Atishi

आतिशी ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष के अंत से पहले 31 मार्च, 2025 तक महिलाओं को इस योजना के तहत एक या दो किस्तें मिलेंगी।

CM Atishi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को शहर की महिलाओं को 1,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान करने वाली ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ को अगले 7 से 10 दिनों में शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार पंजीकरण प्रक्रिया पर काम कर रही है।

आतिशी ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष के अंत से पहले 31 मार्च, 2025 तक महिलाओं को इस योजना के तहत एक या दो किस्तें मिलेंगी।

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को योजना शुरू करने की घोषणा की थी और वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में लौटती है तो राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दी जाएगी।

आतिशी ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने के सरकार के वादे को पूरा करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने महिलाओं को 1,000 रुपये की सहायता देने का अपना वादा पूरा किया है। विपक्ष द्वारा इस पहल को बाधित करने के सभी प्रयासों के बावजूद हमने इसे सफलतापूर्वक लागू किया है।’’

आतिशी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करना और यह सुनिश्चित करना है कि उन्हें छोटी-छोटी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए परिवार के सदस्यों पर निर्भर ना रहना पड़े।

पात्रता के संबंध में, आतिशी ने बताया कि वर्तमान या पूर्व स्थायी सरकारी कर्मचारी, जो महिलाएं सांसद, विधायक या पार्षद हैं या रही हैं, पिछले वित्तीय वर्ष में आयकर का भुगतान करने वाली महिलाएं और जो पहले से ही किसी भी प्रकार की पेंशन प्राप्त कर रही हैं, वे इस योजना के लाभ के लिए पात्र नहीं होंगी।(pti)

(For more news apart from Scheme to give Rs 1,000 per month to Delhi women start in 7-10 days: CM Atishi, stay tuned to Spokesman Hindi)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM