Bihar News: सामाजिक कार्यकर्ता रानी चौबे ने ली भाजपा की सदस्यता

खबरे |

खबरे |

Bihar News: सामाजिक कार्यकर्ता रानी चौबे ने ली भाजपा की सदस्यता
Published : May 15, 2023, 6:36 pm IST
Updated : May 15, 2023, 6:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Social worker Rani Choubey took membership of BJP
Social worker Rani Choubey took membership of BJP

रानी चौबे बिहार में गरीब, वंचित और महिलाओं की आवाज को मुखरता से उठाते रही हैं।

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अद्भुत कार्यों एवं  भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर आज चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता रानी चौबे ने  सैकड़ों साथियों के साथ  भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें और उनके सैकड़ों साथियों को आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान   बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, भाजपा के 3 पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, एमएलसी नवल किशोर यादव, विपक्ष के नेता विजय सिन्हा, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार ,विधायक लखेन्द्र पासवान आदि सम्मानित भाजपा नेतागण मौजूद रहे। 

रानी चौबे बिहार में गरीब, वंचित और महिलाओं की आवाज को मुखरता से उठाते रही हैं। प्रदेश में उनकी पहचान सशक्त महिला  के रूप में रहीहै। पूर्व में वे जन अधिकार महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं। यही वजह है कि प्रदेश में बदलाव लाने के लिए उन्होंने भाजपा में अपनी आस्था जाहिर की और आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी से दल की सदस्यता ग्रहण की। 

रानी चौबे ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा का दामन थामते हुए दावा किया कि आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है और वो दिन दूर नहीं, जब बिहार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने  कहा कि जब तक भाजपा सत्ता में रही, तब तक यहाँ विकास और उन्नति के कार्य हुए, लेकिन जब से जंगलराज वाली सरकार बनी है, विकास की बात दूर की कौड़ी है, यहाँ फिर से जंगल राज पार्ट 2 की वापसी हो गई, जिसके बाद हम जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं के सामने प्रदेश और अपने जिले को जंगलराज की आग में जलने से बचाने के लिए  एक बार फिर से राजनीति में आना पड़ा है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हिमाचल वायरल वीडियो समेत अकाली दल भर्ती पर खुलकर बोले Giani Harpreet Singh

18 Mar 2025 5:33 PM

गंजापन ठीक करने का दावा करने वाला सैलून हुआ Seal| Hair loss treatment Sangrur camp Eye Infection News

18 Mar 2025 5:31 PM

Baba Raja Raj Singh का Interview, कहा- ' पंथ की ओर से नकारा जा चुका है Kuldeep Singh Gargaj...'

17 Mar 2025 5:42 PM

Facebook पर गोरी को निहंग सिंह से हुआ था प्यार, अब अमृत चख सजी सिंहनी

17 Mar 2025 1:41 PM

Himachal Police ने मोटरसाइकिल सवार पंजाबी युवक पर किए 2 पर्चे, झपटमारी पर की कार्रवाई

17 Mar 2025 1:33 PM

आखिर जस्प्रीत को क्यों करना पड़ा बच्चे का अपहरण | Ludhiana Encounter Canada-returned Youth family Interview

15 Mar 2025 5:57 PM