यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा, भारी बारिश नहीं हुई तो हालात जल्द होंगे सामान्य : CM केजरीवाल

खबरे |

खबरे |

यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा, भारी बारिश नहीं हुई तो हालात जल्द होंगे सामान्य : CM केजरीवाल
Published : Jul 15, 2023, 12:40 pm IST
Updated : Jul 15, 2023, 12:40 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

केजरीवाल ने बताया कि वजीराबाद और चंद्रावल में जलशोधन संयंत्र रविवार तक फिर से काम करना शुरू कर देंगे।

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि यमुना नदी में जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है और अगर भारी बारिश नहीं हुई, तो हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे। राष्ट्रीय राजधानी में अब भी कई इलाके जलमग्न हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को जलमग्न इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने दिल्ली के शांतिवन इलाके में बाढ़ के पानी में खेल रहे बच्चों का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘मैं सबसे अपील करता हूं कि ऐसा न करें। यह जानलेवा हो सकता है।’’

केजरीवाल ने बताया कि वजीराबाद और चंद्रावल में जलशोधन संयंत्र रविवार तक फिर से काम करना शुरू कर देंगे।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है। अगर भारी भारी बारिश नहीं हुई, तो हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे। वजीराबाद और चंद्रावल जलशोधन संयंत्रों से पानी निकाला जा रहा है। बाद में मशीनों को सुखाया जाएगा। दोनों संयंत्र रविवार से फिर से काम करना शुरू कर देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एहतियात बरतें और एक-दूसरे की मदद करें।’’

दिल्ली में उफान पर बह रही यमुना नदी में शनिवार सुबह जलस्तर घटना शुरू हुआ, लेकिन यह कुछ सेंटीमीटर प्रति घंटे की गति से ही कम हो रहा है।

यमुना नदी के तेज बहाव के कारण इंद्रप्रस्थ के पास क्षतिग्रस्त हुए जल रेगुलेटर (गति व्यवस्थापक) की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है और दिल्ली यातायात पुलिस ने शांतिवन से गीता कॉलोनी तक रिंग रोड के दोनों कैरिजवे पर कार, ऑटो-रिक्शा और अन्य हल्के वाहनों की आवाजाही की अनुमति दे दी है।

यातायात पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि शांतिवन से राजघाट और आईएसबीटी की ओर जाने वाली सड़क अभी भी बंद है।

उधर, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यमुना पुल पर मेट्रो ट्रेन पर लगाया गया गति प्रतिबंध, नदी के जलस्तर में गिरावट आने के बाद हटा दिया है। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘यमुना पर मेट्रो पुल पार करते समय ट्रेन पर लगाया गया गति प्रतिबंध हटा दिया गया है। सभी ट्रेन अब सामान्य रफ्तार से चल रही हैं।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM

Uttarakhand में सिखों की पिटाई मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद...

04 Mar 2025 5:40 PM

नशेड़ी बेटे से दुखी होकर बेबस पिता ने अपने ही बेटे को किया पुलिस के हवाले

04 Mar 2025 5:39 PM

महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी होना चाहिए Men Commission| |Podcast With Punjab Women Commission Raj Lali Gill

03 Mar 2025 6:00 PM

Bathinda Punjab Police के LIVE बुलडोजर ऑपरेशन से लोग खुश! Bulldozer Action Against Smugglers

03 Mar 2025 5:58 PM

मादक पदार्थों के तस्कर उत्पात मचा रहे ! घर-घर जाकर पंजाब पुलिस कर रही कार्रवाई, CASO Operation

01 Mar 2025 5:38 PM