दिल्ली सरकार अपनी राह में डाली जाने वाली विभिन्न बाधाओं से पार पा रही : केजरीवाल

खबरे |

खबरे |

दिल्ली सरकार अपनी राह में डाली जाने वाली विभिन्न बाधाओं से पार पा रही : केजरीवाल
Published : Mar 17, 2023, 3:26 pm IST
Updated : Mar 17, 2023, 3:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi government overcoming various hurdles thrown in its way: Kejriwal
Delhi government overcoming various hurdles thrown in its way: Kejriwal

मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार के कामकाज में दखल दिया जा रहा है।

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार की राह में कई बाधाएं डाली जा रही हैं, लेकिन वह उन पर पार पा रही है क्योंकि उसे लोगों के लिए काम करना है। दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही के समापन के बाद केजरीवाल से संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने भी माना है कि सरकार विभिन्न बाधाओं के बावजूद काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार के कामकाज में दखल दिया जा रहा है। विभिन्न बाधाएं डाली जा रही हैं, लेकिन हम दिल्ली के लोगों के सहयोग से उन पर पार पा रहे हैं और काम कर रहे हैं। न सिर्फ दिल्ली के लोग, बल्कि पूरा देश इस बात को मानता है।” वहीं, सदन से बाहर निकलते हुए सक्सेना ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में अभिव्यक्ति की मर्यादा तार-तार हुई है।

उपराज्यपाल की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, “ये छोटी-छोटी बातें हैं। लोकतंत्र का सम्मान किया जाना चाहिए। अगर दो करोड़ लोगों ने सरकार चुनी है, तो उसे काम करने देना चाहिए। उसके कामकाज में दखलअंदाजी ठीक नहीं है।”

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM