जेल में बंद मनीष सिसोदिया का घर हुआ नई शिक्षा मंत्री आतिशी को एलॉट, 21 मार्च तक करना होगा खाली

खबरे |

खबरे |

जेल में बंद मनीष सिसोदिया का घर हुआ नई शिक्षा मंत्री आतिशी को एलॉट, 21 मार्च तक करना होगा खाली
Published : Mar 17, 2023, 5:43 pm IST
Updated : Mar 17, 2023, 5:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Jailed Manish Sisodia's house becomes new education minister Atishi's allotment, will have to vacate by March 21
Jailed Manish Sisodia's house becomes new education minister Atishi's allotment, will have to vacate by March 21

सिसोदिया मथुरा रोड पर एबी-17 बंगले में रहते थे, जिसमें पहले पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित रहा करती थीं।

New Delhi: आबकारी नीति मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक पखवाड़े बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बंगला आतिशी को आवंटित कर दिया गया है, जिन्हें इस महीने की शुरुआत में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। लोक निर्माण विभाग की ओर से 14 मार्च को जारी एक आधिकारिक पत्र के अनुसार आतिशी को पत्र जारी होने के आठ दिन के अंदर इसे अपनी स्वीकृति देने को कहा गया है।

सिसोदिया मथुरा रोड पर एबी-17 बंगले में रहते थे, जिसमें पहले पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित रहा करती थीं। आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद वर्ष 2015 में यह बंगला सिसोदिया को आवंटित किया गया था। एक अधिकारी ने कहा, “यह नियमित परंपरा रही है। सिसोदिया इस्तीफा दे चुके हैं, इसलिए यह बंगला आतिशी को आवंटित किया जाएगा।”

सिसोदिया कथित भ्रष्टाचार और सत्येंद्र जैन कथित धनशोधन मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्होंने हाल में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आतिशी और सौरभ भारद्वाज को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। सीबीआई ने रद्द हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को तैयार व लागू करने में हुए कथित भ्रष्टाचार के लिए 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। वह 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM