आसियान-भारत राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने पर संगीत समारोह

खबरे |

खबरे |

आसियान-भारत राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने पर संगीत समारोह
Published : Nov 17, 2022, 4:26 pm IST
Updated : Nov 17, 2022, 4:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Music concert to mark 30 years of ASEAN-India diplomatic relations
Music concert to mark 30 years of ASEAN-India diplomatic relations

भारत और आसियान के बीच राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने का तीन दिवसीय उत्सव प्रतिष्ठित पुराना किला में शुक्रवार से शुरू होने वाला है.

New Delhi : आसियान भारत संगीत समारोह के दूसरे संस्करण के दौरान यहां गायक पापोन और संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर सहित कुल 15 संगीत बैंड प्रस्तुति देंगे।

भारत और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के बीच राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने का तीन दिवसीय उत्सव प्रतिष्ठित पुराना किला में शुक्रवार से शुरू होने वाला है, जो 2022 को आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में चिह्नित करता है।

विदेश मंत्रालय और सांस्कृतिक संगठन सहर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में ब्रूनेई दारुस्सलाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमा, फिलिपीन, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम सहित आसियान देशों की मेजबानी की जाएगी।

सहर के संस्थापक निदेशक संजीव भार्गव ने एक बयान में कहा, “उत्सव कलाकारों को आसियान और भारत के मूल्यों तथा परंपराओं की गहरी समझ के लिए एक मंच प्रदान करता है, क्योंकि संगीत की सीमाएं नहीं होतीं और यह विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को एकजुट करता है।”

इस संगीत समारोह में वियतनाम के ट्राई मिन्ह क्वार्टेट, मलेशिया के इंस्टामुजिका, कंबोडिया के रिजरएक्ससफर, ब्रूनेई दारुस्सलाम के एम्प्टी वॉलेट और सिंगापुर के लाइनिंग बैंड सहित अन्य लाइव प्रस्तुति देंगे। अन्य कलाकारों में फिलिपीन से बेयांग बैरियोस, इंडोनेशिया से रियाउ रिदम, म्यांमार से एमआरटीवी आधुनिक संगीत बैंड और भारत से राघव मित्तल और जोनिता गांधी शामिल हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM