महिला के लिए स्टॉप पर बस नहीं रोकने पर दिल्ली सरकार ने चालक को किया निलंबित

खबरे |

खबरे |

महिला के लिए स्टॉप पर बस नहीं रोकने पर दिल्ली सरकार ने चालक को किया निलंबित
Published : May 18, 2023, 5:30 pm IST
Updated : May 18, 2023, 5:30 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो चालक महिला सवारियों के लिए बस नहीं रोकते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

New Delhi: दिल्ली सरकार ने गुरुवार को उस बस चालक को निलंबित कर दिया जिसने एक बस स्टॉप पर महिलाओं के लिए गाड़ी नहीं रोकी थी। घटना का वीडियो ऑनलाइल सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

एक वीडियो में दिख रहा है कि बस एक सवारी को उतारने के लिए बस स्टॉप पर रुकती है तो तीन महिलाएं गाड़ी में सवार होने के लिए उसकी ओर बढ़ती हैं लेकिन चालक बस आगे बढ़ा देता है। सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि बस चालक की पहचान कर ली गई है और उसे निलंबित कर दिया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो चालक महिला सवारियों के लिए बस नहीं रोकते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

केजरीवाल ने कहा, “ ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि कुछ ड्राइवर (चालक) महिलाओं को देखकर बस नहीं रोकते क्योंकि महिलाओं का सफर फ़्री (मुफ्त) है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बस ड्राइवर के ख़िलाफ़ सख़्त एक्शन (कार्रवाई) लिया जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “ मेरी सभी ड्राइवर भाइयों और बहनों से अपील है कि तय बस स्टैंड पर बस ज़रूर रोकें।”

मुख्यमंत्री का ट्वीट रीट्वीट करते हुए परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, “मैं यात्रियों से अपील करता हूं कि वे यदि कहीं भी इस प्रकार की अनियमितता देखें तो तुरंत उसका वीडियो बना कर साझा करें। सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने कहा, “ चालक व अन्य स्टाफ की पहचान कर ली गई है। सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी भी चालक द्वारा इस तरह का व्यवहार कतई स्वीकार्य नहीं है।” दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और कलस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा 29 अक्टूबर 2019 से शुरू हुई है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM