PM मोदी ने पूर्व मंत्री कटारिया के निधन पर जताया शोक, हरियाणा में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा

खबरे |

खबरे |

PM मोदी ने पूर्व मंत्री कटारिया के निधन पर जताया शोक, हरियाणा में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा
Published : May 18, 2023, 12:34 pm IST
Updated : May 18, 2023, 12:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

हरियाणा सरकार ने कटारिया के सम्मान में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया के निधन पर गुरुवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने जन सेवा और सामाजिक न्याय की दिशा में समृद्ध योगदान दिया।

हरियाणा के अंबाला से बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया का निधन हो गया है. कटारिया ने बीती रात पीजीआई में अंतिम सांस ली।  वह 71 वर्ष के थे।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सांसद एवं पूर्व मंत्री रतन लाल कटारिया के निधन से दुखी हूं। उन्हें सार्वजनिक सेवा और सामाजिक न्याय के प्रति उनके समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।’’.

कटारिया पिछले महीने से चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर में भर्ती थे। कटारिया के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। उनका अंतिम संस्कार दोपहर में मनीमाजरा में किया जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कटारिया के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की।

कटारिया ने मई 2019 से जुलाई 2021 तक केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।. वह 1999, 2014 और 2019 में अंबाला से लोकसभा के लिए चुने गए थे।

भाजपा के एक प्रमुख दलित चेहरे कटारिया ने 2000 से 2003 तक पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रमुख के रूप में कार्य किया। वह हरियाणा सरकार में मंत्री भी थे। एक बाल कलाकार के रूप में कटारिया को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से पुरस्कार मिला था।

कटारिया के निधन पर शोक जताते हुए खट्टर ने कहा, ‘‘कटारिया जी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं।’

धनखड़ ने कहा कि कटारिया एक विनम्र स्वभाव वाले व्यक्ति थे और वे एक साधारण पृष्ठभूमि से उठकर केंद्रीय मंत्री बने। धनखड़ ने कहा, ‘‘वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गए।’’.

धनखड़ ने कहा कि उनका निधन देश, हरियाणा, भाजपा और मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से क्षति है।.

जननायक जनता पार्टी के नेता और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, राज्य के गृह मंत्री अनिल विज, विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने भी कटारिया के निधन पर शोक व्यक्त किया।

हरियाणा सरकार ने कटारिया के सम्मान में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM